{"_id":"688e727adb11cbe5190850d2","slug":"development-news-jammu-news-c-10-lko1027-676407-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अब कश्मीर पहुंचना और आसान, आधा रह जाएगा पठानकोट-उधमपुर का फासला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अब कश्मीर पहुंचना और आसान, आधा रह जाएगा पठानकोट-उधमपुर का फासला
विज्ञापन
-जम्मू-कश्मीर में दो नए फोरलेन होंगे तैयार, केंद्र से मिली मंजूरी
-सांबा से उधमपुर फोरलेन परियोजना पर खर्च होंगे 7418 करोड़ रुपये
- सुरक्षा के लिहाज से अहम होगा फोरलेन, दो सैन्य क्षेत्रों की दूरी होगी कम
- अन्य राज्यों से कश्मीर आने वालों को नहीं पड़ेगी जम्मू होकर जाने की जरूरत
राकेश शर्मा
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल हाईवे की दो बड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी मिली है। इनका निर्माण पूरा होने के बाद अन्य राज्यों से कश्मीर पहुंचना आसान होगा। साथ ही प्रदेश के अंदरूनी इलाके सुरक्षा और पर्यटन की दृष्टि से मजबूत होंगे। इनमें केंद्र सरकार फोरलेन की एक बड़ी परियोजना सांबा से उधमपुर तक बनाने जा रही है। इस परियोजना पर 7418 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसको आगामी तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।
सुरक्षा की दृष्टि से यह परियोजना काफी अहम साबित होने वाली है। परियोजना के पूरा होने के बाद पठानकोट से उधमपुर की दूरी आधी रह जाएगी। दोनों सैन्य क्षेत्रों के बीच इस समय बाया जम्मू-उधमपुर पहुंचने में चार घंटे से ज्यादा का सफर तय करना पड़ता है। सांबा-मानसर-उधमपुर फोरलेन बनने के बाद यह सफर करीब दो घंटे का रह जाएगा। पठानकोट से सांबा की दूरी 69 किलोमीटर है, जबकि सांबा से उधमपुर तक प्रस्तावित फोरलेन 43 किलोमीटर का होगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद श्रीनगर जाने वाले पर्यटकों के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा। ऐसे में सीधे श्रीनगर का सफर करने वालों को बाया जम्मू आने की आवश्यकता नहीं रहेगी। केंद्र सरकार ने इस फोरलेन का चयन भारत माला परियोजना के तहत किया है।
-- -- -कठुआ-भद्रवाह-डोडा फोरलेन पर खर्च होंगे 28,679 करोड़
प्रदेश में फोरलेन का दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट कठुआ-भद्रवाह-डोडा को आपस में जोड़ेगा। कठुआ-बसोहली-बनी-भद्रवाह-डोडा सड़क को फोरलेन में बदला जा रहा है। यह फोरलेन जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर से शुरू होकर डोडा तक जाएगा। केंद्र सरकार ने इस नेशनल हाईवे के लिए बजट का प्रावधान कर दिया है। इस पर 28,679 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। इस नेशनल हाईवे को एनएचएआई डोडा में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-44 के साथ जोड़ने की तैयारी है। इस समय यह सड़क राज्य उच्च मार्ग के तौर पर इस्तेमाल हो रही है।
विज्ञापन
-- -- -- --
जम्म-कश्मीर और हिमाचल के बीच 6913 करोड़ का डबललेन एनएच
इसी नेशनल हाईवे (एनएच) पर भद्रवाह से हिमाचल प्रदेश के चंबा को भी जोड़ने की योजना है। भद्रवाह-चंबा के बीच 130 किलोमीटर डबललेन नेशनल हाईवे बनेगा। इस प्रोजेक्ट पर 6913 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस प्रोजेक्ट को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पूरा करेगा।
-- -- --
डीपीआर तैयार, बजट मंजूर
एनएचएआई ने दोनों परियोजनाओं की रूपरेखा तय कर दी है। परियोजनाओं की डीपीआर तैयार है और बजट को मंजूरी मिल चुकी है। प्रदेश प्रशासन को इन परियोजनाओं के निर्माण पर कोई आपत्ति नहीं है। उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। इसका लाभ सुरक्षा और पर्यटन समेत स्थानीय लोगों को कम समय में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने के रूप में मिलेगा।
आरएस यादव, क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआई