फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

वाटरशेड यात्रा धरती बचाने की यात्रा है, इसे जन आंदोलन बनाएं : चौहान

विज्ञापन
development news
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने वाटरशेड यात्रा का वर्चुअल किया शुभारंभ
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कैबिनेट मंत्री जावेद अहमद डार ने दिखाई हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/नई दिल्ली। केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल लाए, धन-धान्य थीम पर आधारित वाटरशेड यात्रा का शुभारंभ किया। जम्मू-कश्मीर में कैबिनेट मंत्री जावेद अहमद डार ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। शिवराज चौहान ने कहा कि जल हमारे जीवन का आधार है, जल है तो जीवन है। हम माटी से पैदा हुए और माटी में ही मिलते हैं। माटी हमारा अस्तित्व है, हमारा आधार है, इसलिए मैं आह्वान करता हूं, अपने लिए और अपनों के लिए पानी और मिट्टी को बचाएं।
अभियान के तहत 805 परियोजनाओं में लगभग 60 से 90 दिनों तक वाटरशेड यात्रा वैन चलेगी, जो 26 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 6 हजार 673 ग्राम पंचायतों के 13 हजार 587 गांवों तक जाएगी। वहीं, वाटरशेड यात्रा के दौरान 1 हजार 509 ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी और 1 हजार 640 प्रभात फेरियां भी आयोजित की जाएंगी। साथ ही 2 हजार 43 स्थानों पर भूमिपूजन और 1 हजार 999 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही 1 हजार 196 स्थानों पर श्रमदान और 557 स्थानों पर बागवानी पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजनरी सोच के कारण मिट्टी और जल संरक्षण के लिए पीएम कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वाटरशेड विकास घटक की योजना को क्रियान्वित कर रहा है। इस वाटरशेड के अंतर्गत चेक डेम, बोरी बंधान, मेढ़ बंधान, खेत तालाब जैसी कई संरचनाएं बनाई जाएंगी। ये संरचनाएं पानी भी बचाएंगे और माटी के क्षरण को भी रोकेंगे, सतही जल भी बहकर नहीं जायेगा और भूजल स्तर भी बढ़ेगा। भरा हुआ सतही जल आसपास के बड़े इलाके में भूजल स्तर बढ़ा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान को जनता का आंदोलन बनाएं, जन-जन इसमें जुड़ जाए। हम जनता के सहयोग से जल संरचनाएं बनायें, माटी के संरक्षण की योजनाएं बनाएं। इस वाटरशेड यात्रा के दौरान पानी और माटी बचाने के लिए जनजागरण अभियान चलेगा और वाटरशेड के अंतर्गत पूर्ण किये गए कामों का लोकार्पण भी होगा और नए कामों का भूमिपूजन भी होगा। इसके साथ ही वाटरशेड महोत्सव भी मनाया जाएगा। इतना ही नहीं वाटरशेड पंचायत उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी करेगी। यह यात्रा देशभर में जल संचयन और भूमि संरक्षण को बढ़ावा देगी। यह पानी और मिट्टी बचाने के लिए ग्रामीण जनता को एक मंच भी प्रदान करेगी।शिवराज सिंह ने कहा कि आगामी 2 वर्षों के लिए जनभागीदारी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जा रहा है अगर जनभागीदारी से हम बेहतर जल संरचना बनाते हैं, भूमि के क्षरण को रोकते हैं तो श्रेष्ठ काम करने वाली परियोजनाओं को अतिरिक्त 20 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए 70 करोड़ 80 लाख रुपये का प्रावधान भी किया गया है। हर साल 177 परियोजनाएं इससे लाभान्वित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed