फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मजबूत होगा मौसम प्रबंधन

विज्ञापन
development news
- जम्मू में मौसम विज्ञान केंद्र स्थापित करने के लिए प्रस्ताव पर काम शुरू
विज्ञापन

- इस केंद्र पर हिमालयन राज्यों की निर्भरता बढ़ेगी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र स्थापित करने के लिए केंद्र ने प्रस्ताव बनाने पर काम शुरू कर दिया है। जम्मू में केंद्र स्थापित होने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का मौसम प्रबंधन मजबूत होगा। धार्मिक पर्यटन के लिहाज से देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को अमरनाथ व वैष्णो देवी यात्रा की सटीक मौसम संबंधी जानकारी मिल सकेगी, जिससे यात्रा सुगम होगी।
जम्मू में इस केंद्र पर हिमालयन राज्यों की निर्भरता बढ़ेगी। देश में मौजूदा ऐसे छह केंद्र काम कर रहे हैं, जो मौसम की सटीक जानकारी सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख मौजूदा दिल्ली के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र पर निर्भर है। देश में राज्य और यूटी स्तरीय मौसम विज्ञान केंद्र हर जगह है, लेकिन उस पर क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र स्थापित किए गए हैं। दिल्ली क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र से दिल्ली के अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को मौसम संबंधी जानकारी मुहैया करवाई जा रही है। इसी तरह कोलकाता क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र पर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड आदि की निर्भरता है। जम्मू में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के स्थापित होने से इस पर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड की निर्भरता बढ़ेगी। इन राज्यों को जम्मू से मौसम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां मुहैया करवाई जाएंगी। खासतौर पर बाढ़, बादल फटने, तेज बारिश, जलभराव, हिमस्खलन आदि की पूर्व में सटीक जानकारी मिलने से जानमाल के नुकसान को कम किया जा सकेगा। हाल ही में केंद्रीय राज्य मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र स्थापित करने की घोषणा की थी। प्रदेश में एक दशक पहले की तुलना में स्वचालित मौसम स्टेशनों (एडब्ल्यूएस) की संख्या दोगुनी हुई है।
विज्ञापन

---
दो घरेलू यूटी को अधिक लाभ होगा : निदेशक
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक डाॅ. मुख्तियार अहमद का कहना है कि जम्मू में मौसम विज्ञान केंद्र के लिए अभी औपचारिक आदेश नहीं आया है। इसके खुलने से मौसम तंत्र मजबूत होगा। इससे घरेलू दोनों केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अधिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रस्ताव बनने के बाद काम
में तेजी लाएंगे -डाॅ. जितेंद्र
केंद्रीय राज्य मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह का कहना है कि जम्मू में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इसके लिए जल्द ही जम्मू में जमीन देखने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रस्ताव के बाद ही आगे का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed