{"_id":"6a84c7be7169978ec70b03d5","slug":"development-news-jammu-news-c-10-jmu1059-989609-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तवी वंडरलैंड पार्क में 33 हजार आगंतुकों की दस्तक के बाद व्यवस्थाओं पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तवी वंडरलैंड पार्क में 33 हजार आगंतुकों की दस्तक के बाद व्यवस्थाओं पर नजर
विज्ञापन
- नगर आयुक्त ने सफाई और सुविधाओं का लिया जायजा
- अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। भगवती नगर स्थित तवी वंडरलैंड पार्क में 12 दिन में करीब 33 हजार लोगों के पहुंचने के बाद नगर निगम ने व्यवस्थाओं पर निगरानी बढ़ा दी है। नगर आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने मंगलवार को पार्क का निरीक्षण कर आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पार्क के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर साफ-सफाई, रखरखाव और लोगों की आवाजाही से संबंधित इंतजामों की जानकारी ली।
नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ती भीड़ के अनुरूप पार्क में व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर रखा जाए। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
पार्क में वेस्ट मटीरियल से तैयार कलाकृतियां और ऐतिहासिक स्मारकों की प्रतिकृतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यही कारण है कि उद्घाटन के महज 12 दिन में करीब 33 हजार लोग पार्क का आनंद ले चुके हैं। सुबह से शाम तक पार्क में शहरवासियों के साथ पर्यटकों की भी आवाजाही बनी रहती है। बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए निगम अब पार्क की सुविधाओं और रखरखाव व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दे रहा है।