फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: ग्रेटर कैलाश में 90 लाख से होगा तालाब का जीर्णोद्धार

विज्ञापन
development news
नगर आयुक्त ने किया शिलान्यास, 300 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की भी घोषणा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। नगर निगम ने शहर के पारंपरिक जलस्रोतों के संरक्षण के लिए कदम उठाया है। इसी कड़ी में वार्ड-68 ग्रेटर कैलाश (लेन 27) स्थित शिव मंदिर के पास पुराने तालाब का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस काम पर 90 लाख रुपये खर्च होंगे।

रविवार को नगर आयुक्त डाॅ. देवांश यादव ने तालाब के काम का शिलान्यास किया। विधायक डॉ. नरिंदर सिंह भी माैजूद रहे। नगर आयुक्त ने क्षेत्र में 300 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पारंपरिक तालाब न केवल सांस्कृतिक धरोहर हैं बल्कि पर्यावरणीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों का पहला कर्तव्य बनता है कि जलस्रोतों का संरक्षण करें और इनमें कचरा न डालें। डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक विंग को निर्देश दिए कि वार्ड में स्थित सभी अंधेरे वाले हिस्सों की पहचान कर शीघ्र रोशनी की व्यवस्था करें ताकि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। विधायक परिंदर सिंह ने कहा कि समुदाय की सहभागिता से ही प्राकृतिक जलस्रोतों की आयु बढ़ाई जा सकती है। स्थानीय लोग इसको बढ़ावा देने के लिए नगर निगम से सहयोग करें ताकि स्वच्छ जम्मू, स्वस्थ जम्मू का सपना साकार हो। इस मौके पर जॉइंट कमिश्नर (वर्क्स) फिरदौस अहमद काज़ी, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर डिवीजन-5 यासिर बशीर किचलू, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिक) सिमरपाल सिंह व चीफ ट्रांसपोर्ट ऑफिसर धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed