{"_id":"69222a4f325574d29902d0a3","slug":"development-news-jammu-news-c-10-jam1028-769439-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चिनाब ब्रिज से पर्यटक करेंगे पैराग्लाइडिंग, ऐथेम गांव बनेेगा एडवेंचर हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चिनाब ब्रिज से पर्यटक करेंगे पैराग्लाइडिंग, ऐथेम गांव बनेेगा एडवेंचर हब
विज्ञापन
- मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने जम्मू क्षेत्र में पर्यटन विकास से संबंधित कार्यों की समीक्षा की
- बंजी जंपिंग, जिप लाइन की भी सुविधा शुरू करने पर हुई चर्चा, बारादरी में बनेगा राफ्टिंग सेंटर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विश्व प्रसिद्ध चिनाब रेल ब्रिज से जल्द ही पर्यटक पैराग्लाइडिंग कर सकेंगे। इसके लिए पेशेवर एजेंसियों की सहायता ली जाएगी। साथ ही पर्यटकोंं के लिए बंजी जंपिंग, जिप लाइन की भी सुविधा शुरू होगी। सुरिंसर झील के पास स्थित ऐथेम गांव में एडवेंचर हब और फूड विलेज के विकास के साथ ही बारादरी में राफ्टिंग सेंटर की स्थापना की जाएगी।
यह जानकारी पर्यटन निदेशक डॉ. विकास गुप्ता ने शनिवार को मुख्य सचिव अटल डुल्लू की अध्यक्षता में आयोजित पर्यटन विभाग के कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक में दी। उन्होंने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान शिवखोड़ी में 3.55 करोड़ के काम हुए हैं। प्रसाद योजना के तहत कटड़ा में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 44.53 करोड़ की डीपीआर बनी है। इसके अलावा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तरबहनी-पुरमंडल सर्किट में 11.50 करोड़ के काम हो रहे हैं।
मुख्य सचिव ने कटरा-शिवखोड़ी और उत्तरबहनी-पुरमंडल के साथ ही रणजीत सागर झील (कठुआ) को कवर करने वाले साहसिक सर्किटों की भी समीक्षा की। पटनीटॉप-सनासर, सुरिनसर-मानसर, राजौरी-पुंछ और बानी-भद्रवाह, सिंथन और वडवान के अवकाश सर्किटों में प्रचार पहलों का भी आकलन किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन आशीष चंद्र वर्मा ने विभागीय पहलों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
-- -
अब हर साल मार्च के तीसरे रविवार को होगा हॉफ मैराथन
बैठक में बताया गया कि हर साल मार्च के तीसरे रविवार को एक हॉफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष शुरू की जाने वाली यह पहल दिसंबर में शुरू की जाएगी।इसके अलावा रणजीत सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स और सुचेतगढ़ तथा घराना में सीमावर्ती पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वदेश दर्शन 2.0 के अंतर्गत मानसर के लिए एक व्यापक पुनरुद्धार और विकास योजना पर विचार-विमर्श हुआ।