फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: लोन बांटने के मामले में जम्मू के बैंकों ने कश्मीर को पीछे छोड़ा

विज्ञापन
development news
कश्मीर में केवल पुलवामा को छोड़कर बाकी जिलों का ऋण-जमा अनुपात निगेटिव
विज्ञापन

जम्मू संभाग के छह जिलों ने इस मामले में सकारात्मक बढ़त बनाई
प्रवेश कुमारी
जम्मू। लोन बांटने के मामले में जम्मू के बैंकों ने कश्मीर को पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश के लीड बैंकों के आंकड़ों में यह सामने आया है। कश्मीर में अगर पुलवामा जिले को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी जिलों में बैंकों का ऋण-जमा अनुपात नकारात्मक है। जम्मू के छह जिलों ने इस मामले में सकारात्मक बढ़त दर्ज की है।
बैंक न केवल ग्राहकों की नकदी जमा करने का काम करता है, बल्कि उद्योग लगाने, स्टार्टअप खड़ा करने, वाहन खरीदने, आवास बनाने, प्लॉट खरीदने, बच्चों की शिक्षा, शादी-ब्याह जैसी अपने ग्राहकों की तमाम जरूरतों के लिए लोन भी बांटता है। माना जाता है कि जो बैंक जितना लोन बांटता है, वह उतना अधिक आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में भागीदार होता है। लोन के ब्याज से उसकी अपनी कमाई भी बढ़ती है, जिसे वह अपनी अन्य योजनाओं को पूरा करने में लगाता है।
विज्ञापन

ऋण-जमा अनुपात यह बताता है कि बैंक के कुल डिपॉजिट यानी जमा में से कितना लोन के रूप में उधार दिया गया है। अगर आदर्श तौर पर देखें तो बैंक का ऋण-जमा अनुपात 75 फीसदी होना बेहतर होता है, लेकिन जम्मू-कश्मीर के आंकड़े इस मामले में कुछ अलग तस्वीर दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में लीड बैंक जेके बैंक है, जबकि जम्मू के जिलों का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया। इनके यूटीलेवल बैंकर्स कमेटी (यूटीएलबीसी) के आंकड़े साफ बताते हैं कि कश्मीर में लोन बांटने के मामले में बैंकों का हाथ बहुत तंग है।
---
कम ऋण-जमा अनुपात का मतलब...
अगर किसी बैंक का ऋण-जमा अनुपात यानी सीडी अनुपात कम है तो वह घटे क्रेडिट फ्लो की तरफ इशारा करता है, जो आर्थिक गतिविधियां धीमी होने का परिचायक है। इससे बैंकों का लाभ घट सकता है। लोन से कम ब्याज की वजह से बैंकों की कमाई कम हो सकती है।
----
बढ़े ऋण-जमा अनुपात का नुकसान भी
आम तौर पर अधिक ऋण-जमा अनुपात को बैंकों के लिए बेहतर माना जाता है। लेकिन कई बार इसमें नुकसान भी शामिल होता है। जैसे बैंक के पास आपात स्थिति से निपटने के लिए नकदी कम हो सकती है या बैंकों का एनपीए बढ़ सकता है आदि।

------
सकारात्मक बढ़त दिखाने वाले जिले...
नाम 2024 में सीडी अनपात प्रतिशत में 2025
डोडा 77.18 78.06
सांबा 59.25 60.27
किश्तवाड़ 55.44 60.08
उधमपुर 52.31 53.99
रियासी 50.38 53.81
कठुआ 53.23 54.13

जम्मू संभाग के जिलों में सीडी रेशो बेहतर होने का कारण यह है कि यहां लोग लोन लेने में रुचि दिखा रहे हैं। कश्मीर में लोग लोन लेने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे।
-सुधीर गुप्ता, एजीएम, जेएंडके बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed