फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: जीएसटी 2.0 के लिए सरकार की तैयारियां शुरू, हर जिले में खोले जाएंगे सुविधा केंद्र

विज्ञापन
development news
- सात स्तरीय रोडमैप से व्यापारियों और आम लोगों को मिलेगा सीधा सहयोग
विज्ञापन

- मेट्रोलॉजी, राज्य कर, उद्योग और चिकित्सा विभाग को सौंपी गईं जिम्मेदारियां


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएसटी 2.0 को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए प्रदेश आकार से कमर कस ली है. सरकार ने हर जिले में सुविधा केंद्र तैयार किए हैं, जहां आम लोग कर संबंधी जानकारी ले सकेंगे, एचएसएन कोड बदलवा सकेंगे और शिकायत निवारण के लिए मदद पा सकेंगे। जिला और संभाग स्तर पर टीमें बाजार में निगरानी करेंगी, कीमतें सही रखने और आम लोगों की शिकायतों का तुरंत निवारण करने का काम करेंगी।

इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए सरकार ने सात कदमों का रोडमैप तैयार किया है। इसमें नीति की जानकारी देना, व्यापारियों और आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना, चालानों और मूल्य घोषणाओं की निगरानी, उपभोक्ताओं से फीडबैक लेना, विभागीय समन्वय और निरीक्षण, जनता में जागरूकता फैलाना और नियमित समीक्षा शामिल हैं। कानूनी माप विभाग एमआरपी और लेबलिंग की निगरानी करेगा। स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग दवाइयों और स्वास्थ्य सेवाओं पर कर कटौती का लाभ मरीजों तक पहुंचाएगा। उद्योग और वाणिज्य विभाग व्यापारियों से संपर्क कर उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत निवारण करेगा।
विज्ञापन


सरकार ने इसे नागरिकों के लिए उत्सव जैसी सुविधा बताया है और भरोसा जताया है कि इससे मूल्य पारदर्शिता बढ़ेगी, कारोबार आसान होगा और आम लोगों के लिए नई आर्थिक संभावनाएं खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed