फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: पीएमजीएसवाई की समयसीमा तय, पांच साल में पूरी करनी होंगी परियोजनाएं

विज्ञापन
development news
- ग्रामीण विकास मंत्रालय ने लिया ढील न देने का फैसला
विज्ञापन

- 2030 तक प्रदेश में पूरी होंगी 316 सड़कें, मंत्रालय ने भेजा पत्र
- 4,224 करोड़ रुपये से बनेंगी 500 की आबादी वाले गांवों तक सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चौथे चरण को पूरा करने की समय सीमा तय हो गई है। प्रदेश सरकार को 2025 में शुरू होने वाले सभी कार्य आगामी पांच साल में खत्म करने होंगे। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 2030 तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय ने साफ किया है कि इस अवधि में काम पूरा नहीं किया गया तो संबंधित योजना का बजट भुगतान नहीं होगा।
यह फैसला पीएमजीएसवाई के पिछले दोनों चरणों के काम समय पर पूरे न होने की वजह से लिया गया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के लिए 316 सड़क परियोजनाएं मंजूर की हैं। इनका 4,224 करोड़ रुपये निर्माण से होना है। लोक निर्माण विभाग इन परियोजनाओं को शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसी साल सितंबर या अक्तूबर में इन परियोजनाओं का काम शुरू हो जाएगा। मंत्रालय ने योजना के चौथे चरण में उन गांवों का चयन किया है, जिनमें 2011 की जनगणना के अनुसार 250 से 500 के बीच आबादी है। इन इलाकों में पहली बार सड़क बनने जा रही है।
विज्ञापन

------
दिल्ली से होगी निगरानी
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय दिल्ली से नजर रखेगा। विभाग जिन परियोजना के टेंडर करने जा रहा है उनकी निर्माण से पहले सहायक अभियंता से मुख्य अभियंता स्तर तक के अधिकारी फोटो अपलोड करेंगे। निर्माण के दौरान और खत्म होने के बाद की फोटो भी अपलोड करनी होंगी। इसका आकलन दिल्ली से होगा। काम में देरी होती है तो इसके दिशानिर्देश भी केंद्र के माध्यम से प्रदेश सरकार को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
काम में देरी हुई तो ब्लैकलिस्ट होंगे ठेकेदार
उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने पीएमजीएसवाई समेत केंद्र से प्रस्तावित सभी परियोजनाओं के काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में देरी के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। काम में देरी करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। ऐसे ठेकेदारों को भविष्य में विभागीय टेंडर नहीं दिए जाएंगे। पीएमजीएसवाई के सभी कार्य तय समय पर पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed