Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: डल और नगीन लेक का बदेलगा लुक, बंद चैनल खुलेंगे

विज्ञापन
development news
- 40 करोड़ रुपये होंगे खर्च, अथाॅरिटी ने काम के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की
विज्ञापन

- हर साल लाखों सैलानी आते हैं घूमने
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कश्मीर घाटी में डल और नगीन लेक को आधुनिक रूप दिया जाएगा। इस काम के लिए 40 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। आधुनिक लुक मिलने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। लेक एंड कंजर्वेशन मैनेजमेंट अथाॅरिटी ने काम के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगस्त से काम शुरू होने की संभावना है। झीलों से मलबा निकाला जाएगा।
इससे पहले भी अथाॅरिटी इन झीलों की सफाई करवाती रही है, लेकिन इस पर नए सिरे से काम होगा और कई बंद चैनल खोले जाएंगे। इससे पानी का प्रवाह बढ़ेगा। झीलों के चारों ओर पर्यटन की दृष्टि से इलाका विकसित किया जाएगा। इससे पर्यटकों को घूमने के लिए अनुकूल माहौल मिल सकेगा। अथाॅरिटी के अनुसार, पहले बजट का संकट रहा है। कम बजट मिलने से कई काम पूरे नहीं हो पाए हैं। इस बार सरकार को भेजे गए प्रस्ताव के हिसाब से बजट मिला है। नवंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


डल - यह जम्मू-कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी झील है। इसमें गगरीबल, लोकुट डल, बोड डल और नगीन से पानी आता है। इसके अलावा अन्य स्रोतों से भी पानी झील में भरता है। झील में शिकारा की सैर कर पर्यटक इसकी सुंदरता का लुत्फ उठाते हैं। शिकारा और हाउस बोट के लिए यह झील प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगीन लेक - नगीन लेक चारों तरफ से पेड़ों से घिरी हुई है। पर्यटक यहां पर घूमने का आनंद लेते हैं। इसे डल झील का हिस्सा भी माना जाता है। यह डल से छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

-----
डल और नगीन की सफाई व अन्य कार्यों के लिए इस बार 40 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बंद चैनलों को खोला जाएगा। खूबसूरती को बढ़ाया जाएगा।
- मोहम्मद सलीम, निदेशक, लेक कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट अथाॅरिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed