{"_id":"67eda7218ed187859a0139fa","slug":"development-news-jammu-news-c-10-jam1003-580503-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अंत्योदय अन्न योजना का लाभ इसी माह से, अतिरिक्त राशन ले सकेंगे लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अंत्योदय अन्न योजना का लाभ इसी माह से, अतिरिक्त राशन ले सकेंगे लाभार्थी
विज्ञापन
- खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने की अनाज लेने के लिए तय किए नियम, अतिरिक्त राशन में मिलेंगे चावल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को इसी माह से मुफ्त राशन का लाभ मिलेगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें एक सदस्य को दस किलो से ज्यादा राशन नहीं मिलेगा। इस बार अतिरिक्त राशन कोटे में चावल वितरित किए जाएंगे। अगर किसी परिवार में एक, दो या तीन सदस्य हैं तो इनको 35 किलो राशन का ही लाभ मिलेगा। जो पहले से दिया जा रहा है। चार सदस्य परिवार में होने पर पहले से मिल रहे 35 किलो राशन में पांच किलो अतिरिक्त मिलेगा। यानी 40 किलो राशन मुहैया होगा। सदस्यों की संख्या के हिसाब से राशन का कोटा बढ़ता रहेगा। इस बारे में सचिव जुबैर अहमद की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। लाभार्थियों को अलग अलग जिलों में आटा, चावल और गेहूं निर्धारित मापदंडों पर ही मिलेगा।
इस तरह मिलेगा इस बार राशन
सदस्य कितना मिल रहा अतिरिक्त
1 35 -
2 35 -
3. 35 -
4. 35 5
5 35 15
6 35 25
7 35 35
8 35 45
9 35 55
10 35 65
दस से ज्यादा 35 प्रति सदस्य दस किलो के हिसाब से बढ़ेगा
-- -- -- -- --