Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: यूरोप से खरीदी जाएंगी स्विस अल्पाइन और बोअर नस्ल की बकरियां

विज्ञापन
development news
- 900 बकरियों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया इसी माह से होगी शुरू
विज्ञापन

- पशुपालकों को सब्सिडी पर दी जाएंगी बकरियां, बढ़ेगा दूध का कारोबार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर भेड़पालन विभाग दक्षिण यूरोप से स्विस अल्पाइन और बोअर नस्ल की बकरिगां खरीदेगा। इस पर 1300 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इसका उद्देश्य नस्ल में सुधार करना है। कुल 900 बकरे और बकरियां खरीदने के लिए इसी माह से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कश्मीर घाटी के लिए स्विस अल्पाइन नस्ल की बकरियां खरीदी जाएंगी। इनसे प्रतिदिन चार से पांच किलो दूध प्राप्त होगा। बोअर नस्ल की बकरियों से भी डेढ़ से दो किलो दूध प्रतिदिन निकाला जा सकेगा। इस नस्ल की बकरियां जम्मू संभाग में पाली जाएंगी। मौजूदा समय में पाली जा रही बकरियों से आधा से एक लीटर दूध ही मिल पाता है। इस कारण पशुपालक बकरियां पालने से पीछे हट रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग बकरों को अपने फार्म में रखेगा। यहां पर दोनों नस्ल की बकरियां तैयार की जाएंगी। बकरियों की खरीद इस साल के सितंबर माह तक होने की उम्मीद है। इसके बाद इन बकरियों को पशुपालकों को सब्सिडी पर दिया जाएगा। विभाग के अनुसार, टेंडर लगाए जा रहे हैं। इसमें दक्षिण यूरोप से जो फर्म आवेदन करेंगे। निर्धारित शर्तों के हिसाब से बकरियों को खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बकरी का भार होता है 120 किलोग्राम तक
स्विस अल्पाइन नस्ल की बकरी का भार औसतन 120 किलोग्राम तक होता है। इनका मीट बेचकर भी कमाई की जा सकती है। इससे पशुपालकों की आमदनी सुदृढ़ होगी। पहले पाली जा रही बकरियों का वजन 40 से 50 किलोग्राम तक ही होता है।

---------
अच्छी नस्ल की बकरियों की खरीद के लिए टेंडर किए जा रहे हैं। दक्षिण यूरोप से बकरियों की खरीद की जाएगी। इसके बाद नस्ल में सुधार किया जाएगा। पशुपालकों को सब्सिडी पर इन्हें मुहैया कराया जाएगा।
- सुरेंद्र गुप्ता, उपनिदेशक सेंट्रल, भेड़पालन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed