फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nirmala Sitharaman inaugurates projects worth Rs 165 crore in J&K

केंद्रीय मंत्री का कश्मीर दौरा: निर्मला सीतारमण ने जम्मू-कश्मीर में 165 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

Tue, 23 Nov 2021 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 23 Nov 2021 01:51 AM IST
सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने श्रीनगर में झेलम व तवी फ्लड रिकवरी प्रोजेक्ट (जेटीएफआरपी) के तहत उप परियोजनाओं सहित 165 करोड़ रुपये के विकास कार्य जनता को समर्पित किए।

विज्ञापन
Nirmala Sitharaman inaugurates projects worth Rs 165 crore in J&K
श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारणम और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को श्रीनगर में झेलम व तवी फ्लड रिकवरी प्रोजेक्ट (जेटीएफआरपी) के तहत उप परियोजनाओं सहित 165 करोड़ रुपये के विकास कार्य जनता को समर्पित किए। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी बुनियादी ढांचे और आपदा प्रबंधन के 130.49 करोड़ रुपये के कार्य शामिल हैं। उन्होंने बडगाम, कश्मीर में 34.88 करोड़ रुपये की लागत से केंद्र शासित प्रदेश में यूटी स्तर के आपातकालीन संचालन केंद्र और स्कॉडा नियंत्रण भवन की आधारशिला रखी।
विज्ञापन


उपपरियोजनाएं जेटीएफआरपी का हिस्सा है, जिसे विश्व बैंक से 250 मिलियन डालर से वित्त पोषित सहायता प्रदान की गई है। जम्मू-कश्मीर में 2014 की विनाशकारी बाढ़ के बाद यह परियोजना शुरू की गई थी। इस त्रासदी ने अनंतनाग, श्रीनगर और आसपास के जिलों के निचले इलाकों को बुरी तरह से प्रभावित किया था।
विज्ञापन


इसमें आवास, आजीविका, सड़कों और पुलों को भारी नुकसान हुआ था। 2016 से इसे प्रधानमंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी) के हिस्से के रूप में कार्यान्वित किया जा रहा है। परियोजना का उद्देश्य बाढ़ से बाधित आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के साथ अन्य क्षेत्रों में सुधार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परियोजना के तहत कोविड महामारी के दौरान आकस्मिक आपातकालीन प्रतिक्रिया घटक (सीईआरसी) के लिए 50 मिलियन डालर की राशि आवंटित और उपयोग में लाई गई। इसके साथ जम्मू कश्मीर के कारीगरों की आत्मनिर्भरता की दिशा में पारंपरिक शिल्प को पुनर्जीवित करने और युवाओं को लाभकारी रोजगार अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से भी इस परियोजना के तहत कई कारीगर समूहों का विकास किया गया।

परियोजना की एक प्रमुख हालिया उपलब्धि में यूनेस्कों के विश्व रचनात्मक शहरों के नेटवर्क में श्रीनगर शहर का शामिल होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed