फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,jambu zoo jammu

जंबू जू परियोजना के लिए 25 तक खुलेंगी 3.50 करोड़ की सात निविदाएं

विज्ञापन
development,jambu zoo jammu
जम्मू। कोरोना महामारी के बीच सात माह की देरी के बाद जंबू जू परियोजनाओं को फिर से गति देने की तैयारी की जा रही है। इसी माह की 25 तारीख तक नगरोटा (खानपुर) स्थित जंबू जू के लिए 3.50 करोड़ रुपये से सात निविदाएं खोली जा रही हैं। इसमें सड़क के साथ पार्किंग स्थल पर दीवार, किचन, पशु फीड स्टोर, स्टाफ क्वार्टर, रिटेनिंग दीवार, क्रेट आदि का काम फरवरी में शुरू होने की उम्मीद है। इस साल के अंत तक जंबू जू के पहले चरण को लोगों के लिए शुरू करने का भी लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

आगामी दिनों में जू परियोजना के लिए बड़े पैमाने पर ई-निविदा के माध्यम से कार्यों में गति लाई जाएगी। इससे पहले जू में कैफेटेरिया, सड़क, पाइप आदि के लिए करोड़ों रुपये का काम जारी है। लेकिन कोरोना संकट के दौरान श्रमिक न मिलने से प्रोजेक्ट पर लगभग काम बंद हो गया था।
विज्ञापन

------
इन वन्यजीवों के लिए बनेगा बसेरा
जू में चरणबद्ध 35 वन्यजीव प्रजातियों के बसेरे बनाए जाने हैं। अभी तक प्रोजेक्ट में लैपर्ड तेंदुआ, चिड़ियों, सई आदि के लिए इनक्लोजर का निर्माण किया गया है। प्रोजेक्ट में बबर शेर, शेर, तेंदुआ बिल्ली, जंगली बिल्ली, काला हिरन, चीतल हिरन, सांवर हिरन, बार्किंग हिरन, हॉग हिरन के अलावा मगरमच्छ, गडियाल, अजगर, कोबरा, गनाह, रॉयल सांप, मोर, तोता, पेंटिड बगुले, राजहंस, सारस क्रेन आदि के लिए इनक्लोजर के साथ घरों का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पर्याप्त राशि न मिलने से काम में आई अड़चन
सेंटर जू अथॉरिटी आफ इंडिया की ओर से 121 करोड़ रुपये की लागत से जंबू जू प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी, लेकिन 2016 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट के लिए पर्याप्त राशि न मिलने के कारण इसे गति नहीं मिल पाई थी। संभाग में बन रहे अपनी तरह के इस पहले जू में सैलानी बैटरी कार और साइकिल यात्रा से जू की सैर कर सकेंगे। जू का निर्माण करीब पांच हजार (229.5 हेक्टेयर) कनाल जमीन पर किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से जानवर लाए जाने हैं।

-----
सरकार की ओर से वित्तीय राशि मंजूर होने से प्रोजेक्ट के अन्य निर्माण कार्य शुरू करवाने के उचित प्रयास किए जा रहे हैं। 25 जनवरी को सात निविधाएं खोली जा रही हैं। जल्द काम में तेजी आएगी।
- अमित शर्मा, वाइल्ड लाइफ वार्डन, जंबू जू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed