फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development in samba

Jammu News: लाभ देने के लिए शुरू हुआ चेक डैम का काम, अधूरा पड़ा पहुंचा रहा नुकसान

विज्ञापन
Development in samba
धलोट गांव के पास बसंतर दरिया पर बनाया जा रहा था चेक डैम
विज्ञापन

करीब आधा दर्जन गांवों के किसानों को मिलना था लाभ
काम अधूरा, बरसात में घरों में घुसता है डैम का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के धलोट गांव के निकट बसंतर दरिया पर सरकार की ओर से चेक डैम का काम वर्ष 2008 में शुरू हुआ। इससे आधा दर्जन गावों के किसानों को आस थी कि भूमि में अच्छी पैदावार होगी। लेकिन, किसानों के सपने अधर में ही रहे। यह चेक डैम अब तक नहीं बन सका है। अब तो यह भी नहीं पता कि कभी यह चेक डैम बनेगा भी या नहीं। क्योंकि नए भवन निर्माण विभाग अधिकारी को इसके बारे में पता भी नहीं। अधूरे बने डैम से लोगों को अब नुकसान उठाना पड़ रहा है।
आमली पंचायत के नायब सरपंच नरेश शर्मा, बलराम कुंडल, निर्मल सिंह, अनिल शर्मा, आदि ने कहा कि पहले तालूर के बसंतर दरिया के डैन ड़वर में डैम बनाया जाना था। बाद में धलोट क्षेत्र में काम शुरू किया गया। तब किसानों को लगा कि उनकी किस्मत बदलने वाली है। चेक डैम बन जाने से कंडी क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों की भूमि पर अच्छी खेती की जा सकती थी। काम काफी धीमी गति से शुरू किया गया। पानी जमा करने के लिए बसंतर दरिया पर एक बांध बनाया गया। उसमें गेट बनाए गए। काम की शुरूआत भवन निर्माण विभाग की देख रेख में की गई।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार चेक डैम के बांध के कुछ भाग को ही पक्का बनाया गया है। अधिकतर भागों में मिट्टी ही बिछाई गई है। बारिश के दौरान इस डैम से बसंतर दरिया का पानी घरों में घुस जाता है। किसानों की भूमि भी पानी में बह गई है। इस डैम से किसानों को लाभ के बदले नुकसान मिल रहा है। इस बारे में जिला प्रशासन को बताया गया है, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। करोड़ों रुपये ऐसे ही बर्बाद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चेक डैम की जगह पुल बनाने की मांग कर रहे लोग
चेक डैम का काम अधर में रहने से क्षेत्र के आमली, अपर आमली, लोआर आमली, कलोया, कुपडी के कुल दो हजार लोग प्रभावित हैं। बरसात के दिनों में लोगों को चिंता सताने लगती है कि बांध का पानी किस गांव की ओर रुख कर ले। लोगों की कृषि योग्य भूमि बह गई, खेत में लगे मोटर पंप तक पानी में बह गए, जिनका सरकार की ओर से भी लोगों को कोई मुआवजा नहीं दिया गया। लोगों की मांग है कि चेक डैम तो पूरा नहीं होगा, उसके स्थान पर एक पुल बना दिया जाए ताकि लोगों को आने जाने की सुविधा हो सके।

---
मैं तो नया आया हूं। चेक डैम का काम काफी पुराना है। किसी एजेंसी ने चेक डैम का काम शुरू किया था। हमारे विभाग की ओर से सुंब क्षेत्र में एक चेक डैम बनाया जा रहा है, जिसका काम तेजी से चल रहा है।
- विजय कुमार, कार्यकारी अभियंता, भवन निर्माण विभाग, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed