{"_id":"658dd517abe10b2a050d2184","slug":"development-in-arnia-samba-news-c-274-1-rsp1001-534-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ऐक नाले पर पुल के निर्माण का पहला चरण पूरा, 10 गांवों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ऐक नाले पर पुल के निर्माण का पहला चरण पूरा, 10 गांवों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। तरेबा और शेरे चक गांव के बीच में ऐक नाले पर बन रहे पुल का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। इसका पहला चरण पूरा हो चुका है, जिसमें आरसीसी डालकर नींव मजबूत कर दी गई है। उसके ऊपर सीमेंट के बड़े पाइप डालने का काम शुरू कर दिया गया है।
पुल बन जाने से सीमावर्ती क्षेत्र के 10 गांव के लोगों को सीधा इस पुल का फायदा मिलेगा। लोग बड़े कम समय में दूसरे क्षेत्र का रुख कर सकेंगे। कुल 16.50 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य होना है। इसके लिए नाले के बीच में नींव बना दी गई है। उसके ऊपर सीमेंट के पाइप रखे है, जिनमें से पानी का निकास हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर पाइपों के ऊपर कंक्रीट डालकर रास्ता तैयार किया जा रहा है। अभी तक 10 पाइप नाले में डाल दिए गए हैं। गोलीबारी के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र के 10 गांव जिनमें तरेबा, कोटला, रख, चांनना, पिंडी,कुदवाल, कोटली, जबोवाल, सई और अन्य गांव के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। सीमा पर गोलीबारी के दौरान इन गांवों के लोगों को ज्यादातर अरनिया या सई से होकर सुरक्षित जगह पर पहुंचना होता है। इसमें उनकी जान का खतरा बना रहता है। इस पुल का निर्माण कार्य हो जाने से 10 मिनट में लोग सुरक्षित जगह पर पहुंच जाया करेंगे।
-- --
पुल के निर्माण कार्य का पहला फेस पूरा हो चुका है। दूसरे फेस के लिए थोड़ा विलंब हो रहा है। इस समय क्षेत्र में धुंध पड़ रही है। जिसके चलते धूप नहीं निकल रही है। इसलिए पुल के दूसरे फेस के लिए देरी हो रही है। फरवरी माह में पुल को आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- गुरजीत सिंह, खंड विकास अधिकारी अरनिया