फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development in Akhnoor

Jammu News: डेढ़ महीने में ही गुणवत्ता की गवाही देने लगी अस्पताल की छत

विज्ञापन
development in Akhnoor
अस्पताल की प्रशासनिक शाखा में छत से गिरे प्लास्टर से मची अफरातफरी
विज्ञापन

डेढ़ महीने पहले ही इस इमारत में स्थानांतरित हुआ है उपजिला अस्पताल
हाउसिंग बोर्ड ने बनाई है इमारत, लोग उठा रहे कार्यप्रणाली पर सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बे के नवनिर्मित उप जिला अस्पताल की प्रशासनिक शाखा में वीरवार को छत के प्लास्टर का कुछ हिस्सा गिरने से अफरातफरी मच गई। हालांकि, इससे कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन नई बनी इमारत का प्लास्टर इस प्रकार छूटकर गिरना बड़े सवाल खड़े करता है। लोग हाउसिंग बोर्ड पर इमारत में खराब गुणवत्ता वाली सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं।
वीरवार को उप जिला अस्पताल रोजमर्रा की तरह कार्य चल रहा था। सभी लोग अपना काम कर रहे थे कि अचानक प्रशासनिक शाखा की छत से प्लास्टर का कुछ हिस्सा छूट कर गिर पड़ा। इसकी तेज आवाज से वहां काम कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों के साथ इलाज के लिए आए लोग भी इससे बाल-बाल बचे। अगर इसकी चपेट में कोई आता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि नवनिर्मित इमारत में उप जिला अस्पताल करीब डेढ़ महीने पहले ही स्थानांतरित हुआ है। इसकी देखभाल और निर्माण का जिम्मा अब भी हाउसिंग बोर्ड के पास ही है, क्योंकि अभी इमारत को स्वास्थ्य विभाग के हवाले नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद रहे लोगों का कहना है कि मात्र डेढ़ महीने पहले ही अस्पताल इस इमारत में स्थानांतरित हुआ है। इसका अभी से इस प्रकार टूट कर गिरना हाउसिंग बोर्ड के कार्य पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। चिकित्सा विभाग को भी इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए, और इसकी जांच करवानी चाहिए। हाउसिंग बोर्ड ने इमारत में सही गुणवत्ता की सामग्री इस्तेमाल नहीं की है। इससे भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
छत से प्लास्टर का कुछ हिस्सा गिरा है। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह हाउसिंग बोर्ड की है। क्योंकि, हाउसिंग बोर्ड ने अभी तक यह इमारत स्वास्थ्य के हवाले नहीं की है।

- डॉ. मोहम्मद सलीम खान, बीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed