विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025: अब हर किसान तक पहुंचेंगी सरकार की योजनाएं, संवाद से खुला विकास का रास्ता
डोडा के भालरा में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के तहत किसानों को कृषि, बागवानी, पशुपालन सहित सभी विभागों की योजनाओं की जानकारी एक साथ दी गई। यह कार्यक्रम किसानों को जागरूक कर उनकी कृषि उत्पादकता को बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
विस्तार
केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के तहत जिला डोडा के भालरा गांव में एक किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के कृषि क्षेत्र को विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप ढालने का आह्वान करता है।
इस कार्यक्रम में कृषि निदेशक जम्मू, अरविंदर सिंह रीन ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा भारत सरकार पूरे देश में 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' चला रही है। यह कार्यक्रम 29 मई से शुरू होकर 12 जून तक चलेगा। इस अभियान के तहत हम डोडा जिले के भालरा गांव पहुंचे हैं। इसका लाभ यह है कि किसानों को हर विभाग के पास अलग-अलग जाने की जरूरत नहीं पड़ी कृषि, बागवानी, पशुपालन, भेड़, मत्स्य पालन आदि सभी विभाग एक ही स्थान पर मौजूद हैं।
उन्होंने बताया कि सभी विभागों ने अपनी योजनाओं और कार्यों की जानकारी किसानों को दी। यह कार्यक्रम जम्मू संभाग के सभी 10 जिलों में इसी तरह से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों व कार्यप्रणालियों के प्रति उन्हें जागरूक करना है।
#WATCH | Jammu Agriculture Director, Arvinder Singh Reen says, "Government of India is running a 'Viksit Krishi Sankalp Abhiyan' across the country...The program started on 29th May and will continue till 12th June. Under this, we have arrived in Bhalra village of Doda district.… https://t.co/xViA9mRkxh pic.twitter.com/vOGhCKyLSS
— ANI (@ANI) June 4, 2025
रीन ने यह भी कहा की किसानों ने हमारी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। हमने उनसे आग्रह किया कि वे जो कुछ यहां सीखे हैं, उसे अपने घरों और खेतों में लागू करें और उन किसानों को भी बताएं जो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।
#WATCH | J&K: In response to Prime Minister Narendra Modi’s call to evolve the country's agriculture sector for a Viksit Bharat, the Department of Agriculture in Doda organized a comprehensive farmer awareness programme as part of the ‘Viksit Krishi Sankalp Abhiyan 2025' at… pic.twitter.com/lxpwq4mphL
— ANI (@ANI) June 4, 2025