फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Despite assurances, trains have not stopped for four years.

Jammu News: आश्वासन के बाद भी चार साल से नहीं रुक रहीं ट्रेनें

Sat, 04 Oct 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 04 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Despite assurances, trains have not stopped for four years.
सांबा। कालीबड़ी रेलवे स्टेशन पर चार साल से ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से लोगों में रोष बना हुआ है। कोरोना से पहले यहां 12 ट्रेनों का ठहराव था, अब केवल दो ही रुक रही हैं। संसद जुगल किशोर शर्मा ने संसद में भी इस मुददे को उठाया था। रेलवे ने सितंबर तक ट्रेनों का ठहराव करवाए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक किसी रेलगाड़ी का ठहराव नही बनाया गया है।
विज्ञापन

डीडीसी के सदस्य आशा रानी, कैली मंडी के पूर्व सरपंच रविंदर सिंह, रेइयां निवासी शिव देव सिंह, पलूरा के सुरेंदर सिंह ने बताया कि सांबा में सिडको के तीन फेस हैं जिनमें ज्यादातर अधिकारी व कर्मचारी बाहरी राज्यों से हैं। एक सेना के ब्रिगेड सहित बीएसएफ की तीन वाहिनी और एसएसबी का मुख्यालय है। सांबा से सात किलोमीटर दूर एम्स है। ऐसे में सभी को सांबा रेलवे स्टेशन से ही आना-जाना रहता है।
विज्ञापन

बताया कि कोरोना के दौरान सांबा रेलवे स्टेशन से यह कहकर ट्रेनों को बंद कर दिया गया कि यहां पर यात्रियों के कोरोना वायरस के सैंपल लेने के लिए प्रबंध नहीं हैं और सीधे जम्मू ही सैंपल लिए जाएंगे। कोरोना खत्म हो गया लेकिन रेलगाड़ियों का ठहराव नहीं किया गया। अब सिर्फ दो ही गाड़ियों का ठहराव है। इससे लोगों को 42 किलोमीटर का सफर तय कर जम्मू और 50 किलोमीटर का सफर तय कर कठुआ के रेलवे स्टेशन से रेलगाड़ी पकड़नी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस से पहले हीरानगर, घगवाल, विजयपुर में भी रेल गाड़ियों का ठहराव था। हीरानगर के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को इस का लाभ मिलता था। घगवाल के बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष विजय टंगोत्रा ने कहा कि घगवाल रेलवे स्टेशन पर कोरोना से पहले हेमकुंड एक्सप्रेस, जम्मू मेल, शियालदा एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों का ठहराव था। आज एक भी नहीं रुक रही है। उन्होंने कहा कि घगवाल में एसएसबी, सीआरफीएफ की वाहिनी है। इसके साथ आम लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया कि घगवाल, हीरानगर, दियालाचक, बुद्वी, विजयपुर, बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन पर पर भी ट्रेनों का ठहराव था पर आज एक भी नहीं रुक रही हैं। बार्डर वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के प्रधान अविनाश चौधरी ने कहा कि विजयपुर में पहले आठ ट्रेनें रुकती थीं और आज एक भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed