{"_id":"5772261a4f1c1b0f3e79a7fe","slug":"deputy-speaker-directs-govt-to-remove-another-ias-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला IAS अफसर के आत्महत्या के प्रयास के बाद सीनियर अफसर के हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला IAS अफसर के आत्महत्या के प्रयास के बाद सीनियर अफसर के हटाने के निर्देश
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
महिला आईएएस अफसर द्वारा आत्महत्या के प्रयास के मामले पर विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने कड़ा संज्ञान लिया है। पीडीपी विधायक जावेद मुस्तफा मीर ने सदन में मुद्दा उठाकर मामले पर पूरा न्याय करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला आईएएस अधिकारी को स्थानांतरित कर सरकार ने जो कार्रवाई की, वह अधूरी है, उसे आत्महत्या के लिए उकसाने वाला व्यक्ति सीनियर आईएएस अधिकारी है।
विज्ञापन
मामला इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि आरोपी सीनियर आईएएस अफसर उस विभाग का सबसे बड़ा अफसर है, जिससे सदन के तमाम सदस्यों ने शिक्षा हासिल की है। डिप्टी स्पीकर नजीर अहमद गुरेजी ने सरकार को निर्देश देकर कहा कि मामले में जिस अफसर का नाम आ रहा है, उसे तुरंत पद से हटाकर किसी असंवेदनशील पद का जिम्मा सौंपा जाए, क्योंकि अधिकारी वर्तमान में जिस विभाग का मुखिया है, उसमें 50 फीसदी कर्मचारी महिला वर्ग से हैं।
विज्ञापन
इससे पूर्व पीडीपी विधायक मुस्तफा ने कहा कि सरकार ये भी बताए कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है या नहीं। कुछेक अफसरों की करतूतों से समूची नौकरशाही की प्रतिष्ठा पर व्यापक असर पड़ता है। मुस्तफा ने कहा कि अधूरे इंसाफ के बजाय पूरा इंसाफ करना होगा।
उल्लेखनीय है कि सदन में उठे मामले की पृष्ठभूमि में 17 जून की घटना का जिक्र किया गया, जिसमें महिला आईएएस अधिकारी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस घटना के ठीक पहले एक सीनियर आईएएस अफसर इस महिला अफसर के सरकारी निवास में आए थे। आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला आईएएस अधिकारी उन छह अधिकारियों में शामिल हैं, जिनका कैबिनेट ने रविवार को तबादला कर दिया।