{"_id":"679e7a8a60acb1454307d2af","slug":"deputy-cm-inspection-stone-crusher-jammu-news-c-10-jmu1040-536533-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डिप्टी सीएम का अवैध क्रशरों पर छापा, मौके से भागे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डिप्टी सीएम का अवैध क्रशरों पर छापा, मौके से भागे कर्मचारी
विज्ञापन
कठुआ में नाके पर तैनात पुलिस कर्मी को हिदायत देते डिप्टी सीएम।
पुलिस को लगाई फटकार, कहा-सामने अवैध खनन, डीसी और एसएसपी क्या कर रहे
-उपराज्यपाल को देखना चाहिए, मैं उन्हें भी लिखूंगाः सुरिंद्र चौधरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। अवैध खनन की शिकायतों पर डिप्टी सीएम सुरिंद्र चौधरी ने शनिवार रात रावी के कीड़ियां गंडियाल इलाके में अवैध क्रशरों पर छापा मारा। आधा दर्जन के लगभग क्रशरों की जांच के दौरान कर्मचारी भागते नजर आए। उपमुख्यमंत्री ने मौके पर दो वाहनों को अवैध खनन करते सामग्री सहित पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। उन्होंने कहा कि यह सब प्रदेश में दो सरकारें चलने से हो रहा है।
मंत्री ने कीड़ियां में नाके पर पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई। कहा कि आपके नाक तले अवैध खनन के वाहन गुजर रहे हैं। कठुआ के डीसी और एसएसपी क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां चौकी का मकसद क्या है, पैसा एकत्रित करना या लोगों की हिफाजत करना। उन्होंने पूछा कि क्रशर बंद हैं तो माइनिंग कैसे हो रही है। एसएसपी और डीसी कठुआ को कार्रवाई करनी चाहिए। क्रशर बंद हैं तो बिजली कनेक्शन कैसे चल रहे हैं। बिजली विभाग से भी पूछा जाएगा। मंत्री ने कहा कि कठुआ के लोग सही में राे रहे हैं। अवैध खनन हो रहा है। उन्होंने हैरानी जताई कि डिप्टी सीएम को आना पड़े खड्डों में अवैध खनन रोकने के लिए तो अधिकारी किस काम के लिए बिठाए गए हैं। इस तरह की गतिविधियों को उपराज्यपाल को भी देखना होगा, क्योंकि डीसी और एसएसपी उनके अधीन हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मामले को लेकर उन्हें भी लिखा जाएगा। यहां के दरिया खत्म हो गए हैं। यह गंभीर मामला है। मैं भी हैरान हूं। अवैध खनन में शामिल वाहनों के न आगे नंबर प्लेट है न पीछे। हादसा कर भाग जाएं तो किस पर कार्रवाई करेंगे।