{"_id":"68c09a05f3a983288f024d94","slug":"deputy-chief-minister-visited-flood-affected-areas-jammu-news-c-10-jam1003-709437-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति के नुकसान का आकलन जल्द \nपूरा करें अधिकारी : उपमुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति के नुकसान का आकलन जल्द पूरा करें अधिकारी : उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आपदा प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने दिए निर्देश
-परिवारों को राशन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और अस्थायी आश्रय सुविधाओं को बहाल करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा है कि प्रभावित परिवारों की संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन जल्द से जल्द पूरा होना चाहिए। इस आकलन के आधार पर लोगों को राहत और पुनर्वास का इंतजाम किया जाए। उपमुख्यमंत्री ने मंगलवार को जम्मू क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत की और अधिकारियों को उनकी समस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने सिदरा, मजीन, लोअर रंगूरा और दवारा चौक का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से भी बातचीत की और इन इलाकों में आवासीय भवनों, खेतों, सार्वजनिक सुविधाओं और सड़क नेटवर्क को हुए नुकसान का आकलन किया।
उन्होंने प्रभावित परिवारों को राशन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और अस्थायी आश्रय सुविधाओं के रूप में तत्काल राहत प्रदान करने का निर्देश दिया।
सुरिंदर चौधरी ने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त की और दोहराया कि समय पर राहत और पुनर्वास प्रदान करना उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपमुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों के साथ खड़े रहने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और यह सुनिश्चित किया कि विभाग शीघ्र राहत, उचित पुनर्वास और निवासियों की दीर्घकालिक सुरक्षा के लिए मिलकर काम करें।
डीआईसी का किया औचक निरीक्षण
उपमुख्यमंत्री ने औद्योगिक केंद्र (डीआईसी) जम्मू का भी औचक दौरा किया और कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और कार्यालय में समय की पाबंदी बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक वास्तविक समय में पहुंचना चाहिए और अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि जनता को परेशानी मुक्त सेवाएं प्राप्त हों।