फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Deputy Chief Minister Surinder Chaudhary inspected the Pargwal-Indri bridge.

Jammu News: परगवाल-इन्द्री पुल का उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Surinder Chaudhary inspected the Pargwal-Indri bridge.
परगवाल में निर्माणधीन पुल का निरीक्षण करते उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र चौधरी।पुल की तस्वीरसंवाद
निर्माण कार्य 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने वीरवार को चिनाब नदी पर निर्माणाधीन पुल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान भाजपा विधायक मोहन लाल भगत भी उनके साथ थे। उन्होंने अधिकारियों और संबंधित निर्माण एजेंसी को हर हाल में 31 दिसंबर तक इस पुल का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मुख्यमंत्री से इसका उद्घाटन कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, तहसीलदार तथा काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे। पुल स्थल का जायजा लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि मुझे अच्छी तरह याद है जब मैंने पहले इस जगह का दौरा किया था, तब यहां काम पूरी तरह से ठप था और मशीनें बेकार पड़ी थीं। हमने अधिकारियों को तुरंत काम दोबारा शुरू करने और परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने अधिकारियों चेतावनी दी की तय समय-सीमा के भीतर काम को पूरा किया जाए और निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

परगवाल के लोगों को लंबे इंतजार के बाद मिलेगी राहत
दरिया चिनाब पर बन रहा यह पुल सीमा क्षेत्र परगवाल के लिए आवागमन की दृष्टि से बेहद अहम है। भौगोलिक परिस्थितियों के कारण क्षेत्र के लोगों को ज्यौड़ियां और खौड़ सहित आसपास के इलाकों तक पहुंचने के लिए अखनूर से होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। ऐसे में पुल का निर्माण पूरा होने से लोगों को सफर में लगने वाले समय और खर्च से राहत मिलने की उम्मीद है। सबसे बड़ी बात भारत पाकिस्तान के बीच फायरिंग में परगवालवासियों के क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता मिल जाएगा। आसपास के गांवों के लोगों के साथ विद्यार्थियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्शन 1
परगवाल में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करते उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed