फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Deputy Chief Minister of j&k meets with Defense minister Nirmala Sita Raman

जम्मू-कश्मीरः रक्षा मंत्री निर्मला सीता रमण से मिले उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, इन मुद्दों पर हुई बात

Wed, 20 Dec 2017 11:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Wed, 20 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister of j&k meets with Defense minister Nirmala Sita Raman

उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह और सांसद जुगल किशोर शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर जम्मू कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की। 

विज्ञापन

इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं और सुरक्षा परिदृश्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पर बातचीत हुई।

रक्षामंत्री ने समयबद्ध तरीके से मसलों के निवारण का आश्वासन दिया। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग, जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात भी की और जम्मू शहर में तवी नदी के संरक्षण के मुद्दे को उठाया। 
विज्ञापन


उन्होंने साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर 396.525 करोड़ की अनुमानित राशि के साथ पहले चरण में 3.5 किलोमीटर दायरे में काम शुरू करने की जरूरत दर्शाते हुए केंद्रीय मंत्री से 396 करोड़ की राशि जल्द जारी करने का अनुरोध भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने पनीखार-चंदनवाड़ी-किश्तवाढ़ सडक का निर्माण कार्य जल्द शुरू किए जाने की भी जरूरत दर्शाई।  उन्होंने कहा कि यह सड़क राज्य के तीनों क्षेत्रों को जोड़ने का कार्य करेगी तथा इससे इन क्षेत्रों के लोगों को जरूरी संपर्क भी उपलब्ध होगा।

5 नई सड़कों के लिए भी किया आग्रह

डा. सिंह ने 150.28 करोड़ की राशि की अनुमानित राशि के साथ 5 नई सड़क परियोजनाओं की मंजूरी का भी आग्रह किया।  इन परियोजनाओं में 42.94 करोड़  की अनुमानित राशि के साथ सुकराला सड़क के संतुलन कार्य की चौड़ाई के साथ फिं तर से बिलावर तक सड़क की चौड़ा करने, 20 करोड़  की अनुमानित राशि के साथ दयालाचक छल्ला से कोली कुपड सड़क, 21.4 करोड़ की अनुमानित राशि के साथ खन्नाबल में जेहलम नदी पर अतिरिक्त 90 मीटर आरसीसी पुल, 24.8 करोड़ की राशि से कारगिल में एनएचआईडी से आरचू कोसकूर तक सड़क चौड़ीकरण तथा 42.22 करोड़  की राशि से बरोगलुन्ना बाका आदि सड़के शामिल है।

गडकरी ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार राज्य के तीव्र विकास हेतु वचनबद्ध है तथा उन्होंने कहा कि उनके द्वारा उठाये गये मुद्दों को कम से कम समय के भीतर हल किया जायेगा।
उपमुख्यमंत्री ने नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजापति राजू से भी भेंटकर जम्मू में पहले से ही मौजूद हवाई अड्डे के स्तर को बढ़ाने संबंधित विभिन्न मुद्दों को उठाया। उड्डयन मंत्री ने उपमुख्यमंत्री को मुद्दों को यथाषीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed