फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Deputy Chief Minister meets delegations, stresses on seamless public service delivery in government offices

Jammu News: उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडलों से की मुलाकात, सरकारी कार्यालयों में निर्बाध सार्वजनिक सेवा वितरण पर दिया जोर

विज्ञापन
Deputy Chief Minister meets delegations, stresses on seamless public service delivery in government offices
श्रीनगर। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी से सोमवार को सिविल सचिवालय श्रीनगर में कई प्रतिनिधिमंडलों और व्यक्तियों ने मुलाकात की और अपनी समस्याओं एवं मांगों को उनके समक्ष रखा। सोपोर से विधायक इरशाद रसूल कर के नेतृत्व में सीर, जागीर और अन्य गांवों से पहुंचे लोगों ने सोपोर में अवैध रेत खनन की समस्या को उठाया। उपमुख्यमंत्री ने उन्हें इस मुद्दे पर त्वरित और सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर ठेकेदार समन्वय समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें अपनी विभिन्न समस्याओं और कठिनाइयों से अवगत कराया। इसके अलावा, पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) विभाग के सहायक अभियंताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी समस्याएं रखीं, जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठता सूची और लंबे समय से लंबित पदोन्नति से संबंधित मुद्दे शामिल थे। इस बीच, कई व्यक्तियों ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें सड़कों, पानी की कमी, अनियमित बिजली आपूर्ति, तबादलों और सड़क संपर्क से संबंधित अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने सभी की बातें धैर्यपूर्वक सुनीं और आश्वासन दिया कि उनकी सभी वास्तविक समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed