{"_id":"1f3caf2d2ecdfc23f3e3ad1bea0ea593","slug":"dentist-protest-against-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंटल सर्जनों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंटल सर्जनों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 31 Jul 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंटल सर्जनों ने मांगों के लिए वीरवार को सिविल सचिवालय के सामने से डीसी कार्यालय तक रैली निकाल विरोध जताया। सड़क पर उतरे डेंटल सर्जनों ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। आज डिग्रियां लेकर भी डाक्टरों को रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। इस बीच अंबफला चौक पर क्रमिक भूख हड़ताल जारी रही।
विज्ञापन
डेंटल सर्जनों ने दोपहर को सिविल सचिवालय के पास रणवीरेश्वर मंदिर के बाहर से रैली शुरू की, जो इंदिरा चौक, रघुनाथ मंदिर, रेजीडेंसी रोड से होती हुई डीसी कार्यालय तक पहुंची। डेंटल सर्जनों ने आरोप लगाया कि वे पिछले एक माह से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से कोई उचित आश्वासन नहीं दिया गया है और डेंटल सर्जनों को ठोस कदम उठाने के लिए मजबूर किया जा रहा है लेकिन अब अपने हक के लिए डेंटल सर्जन पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान डेंटल सर्जनों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन