फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dengue stings 8160 people in Jammu Kashmir, now mosquitoes are dying due to increasing cold

जम्मू कश्मीर: प्रदेश में डेंगू ने 8160 लोगों को मारा डंक, अब ठंड बढ़ने से मर रहा मच्छर

Tue, 06 Dec 2022 02:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 06 Dec 2022 02:23 AM IST
सार

जम्मू में सोमवार को चार नए मामले मिले।अन्य सभी 19 जिलों में कोई नया मामला नहीं आया। इस साल जिला जम्मू डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित रहा है। यहां, डेंगू के 5487 मामले सामने आए। इसके बाद उधमपुर दूसरे नंबर पर रहा, जहां अब तक डेंगू के 828 मामले मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Dengue stings 8160 people in Jammu Kashmir, now mosquitoes are dying due to increasing cold
कठुआ में छिड़काव (FILE) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर में इस वर्ष डेंगू के डंक का प्रकोप कुछ ज्यादा ही घातक साबित हुआ। इस मच्छर ने पहली बार स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के माथे पर शिकन ला दी और कई प्रयासों के बावजूद काबू में नहीं आया। इसने 8160 लोगों को रोगी बनाया और 18 लोगों की जान ली।

विज्ञापन

अब ठंड बढ़ने के बाद खुद ही अपनी मौत मर रहा है। ठंडे पानी में नया लारवा नहीं पनप पा रहा, और पहले से पैदा हो चुके मच्छर भी धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं। प्रदेश में अब दैनिक आधार पर पांच से कम मामले मिल रहे हैं। जम्मू में सोमवार को चार नए मामले मिले।

विज्ञापन

अन्य सभी 19 जिलों में कोई नया मामला नहीं आया। इस साल जिला जम्मू डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित रहा है। यहां, डेंगू के 5487 मामले सामने आए। इसके बाद उधमपुर दूसरे नंबर पर रहा, जहां अब तक डेंगू के 828 मामले मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल पहली बार प्रदेश में रिकॉर्ड 30621 डेंगू के परीक्षण करवाए जा चुके हैं। डेंगू के रोगियों का इस वर्ष का आंकड़ा भी प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। 30 नवंबर से प्रदेश में डेंगू के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है, और इसमें कई दिन 10 से कम मामले मिले हैं।

एसएमजीएस अस्पताल में भी विशेष डेंगू वार्ड में नाममात्र के लिए डेंगू के मामले हैं। इसी तरह जीएमसी के भी डेंगू सहित अन्य सामान्य वार्डों में डेंगू के मामलों में गिरावट आई है। इस साल जम्मू संभाग के सभी 10 जिले डेंगू से प्रभावित रहे हैं। बच्चों में अब डेंगू के मामले नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed