{"_id":"6189167a2f07af705d163d0c","slug":"dengue-mosquitoes-and-larvae-found-in-govindsar-kathua-by-central-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय टीम को कठुआ के गोविंदसर में मिले डेंगू के मच्छर और लारवा, इन इलाकों में सबसे अधिक प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय टीम को कठुआ के गोविंदसर में मिले डेंगू के मच्छर और लारवा, इन इलाकों में सबसे अधिक प्रकोप
Mon, 08 Nov 2021 05:52 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 08 Nov 2021 05:52 PM IST
सार
टीम ने शहर के वार्ड छह और सीटीएम कॉलोनी का भी दौरा किया है, जहां गोविंदसर के बाद सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
कठुआ में छिड़काव करता नगर पालिका कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू संभाग के कठुआ जिले में डेंगू के प्रकोप के बीच रविवार को केंद्रीय टीम ने गोविंदसर, सीटीएम और वार्ड छह का दौरा किया। इन इलाकों से ही सबसे अधिक डेंगू के अबतक मामले आए हैं। टीम ने डेंगू के लगातार फैलने के कारणों की जांच की। लोगों को मौके पर ही कारण बताए गए। साथ ही एहतियात बरतने की हिदायत भी दी गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गांव में अनियमित पेयजल सप्लाई के बीच ग्रामीणों की ओर से ड्रम आदि में स्टोर कर रखा गया पानी डेंगू के पनपने का कारण बन रहा है। इसके चलते लगातार मच्छर का लारवा तैयार हो रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर की पांच बड़ी खबरें: महबूबा ने कहा- चरम पर है भ्रष्टाचार, टीआरएफ का आतंकी हाफिज गिरफ्तार
विज्ञापन
रविवार को गोविंदसर गांव में पहुंचे डॉ. मुनीष, डॉ. शाजिया और दो अन्य सदस्यों के साथ स्टेट मलेरिया लॉजिस्टिक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गांव के वरिष्ठ लोगों के साथ बात की। उन्होंने ग्रामीणों को डेंगू से बचने के उपाय बताए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक चौधरी ने बताया कि केंद्र से आए विशेषज्ञों ने गांव में वेक्टर की जांच के दौरान लारवा और पनप रहे एडीज एजिप्टी मच्छर के सैंपल भी पकड़कर दिखाए हैं।
विज्ञापन
बताया कि गोविंदसर गांव क्योंकि औद्योगिक क्षेत्र से सटा है। यहां पेयजल की नियमित सप्लाई का स्त्रोत नहीं है। ऐसे में अधिकतर घरों में पानी के ड्रम और बाल्टियां भरी पाई गई हैं। जिससे लगातार मच्छर को पनपने की जगह मिल रही है।