फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dengue in Jammu: Mosquitoes breed in stored water vehicles and tires junk of transport yard

Dengue in Jammu: ट्रांसपोर्ट यार्ड के कबाड़ में मच्छरों की 'दुकान' कंडम गाड़ियों और टायरों में पनप रहे मच्छर

Mon, 19 Sep 2022 02:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 19 Sep 2022 02:51 PM IST
सार

दुकानदार दुकानों में मच्छरों को भगाने के लिए पंखे और अगरबत्ती जलाकर काम चला रहे हैं। इन दुकानों में काम करने वाले दो श्रमिक डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इनमें एक का इलाज लुधियाना में चल रहा है।

विज्ञापन
Dengue in Jammu: Mosquitoes breed in stored water vehicles and tires junk of transport yard
Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू शहर के ट्रांसपोर्ट यार्ड में कबाड़ हो चुकी गाड़ियों, पुराने टायरों और नालियों में जमा बारिश के पानी में मच्छरों की फौज तैयार हो रही है। इससे आसपास के दुकानदार और लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। बावजूद इसके नगर निगम ने अभी तक फॉगिंग नहीं करवाई है।

विज्ञापन


दुकानदार दुकानों में मच्छरों को भगाने के लिए पंखे और अगरबत्ती जलाकर काम चला रहे हैं। इन दुकानों में काम करने वाले दो श्रमिक डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इनमें एक का इलाज लुधियाना में चल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि पुराने टायरों और कबाड़ हो चुके वाहनों में जमा बारिश के पानी में मच्छर पनप रहे हैं। दिन में भी यहां काम करना मुश्किल हो जा रहा है। जान जोखिम में डालकर काम निपटाते हैं। फागिंग अभियान के अलावा नालियों की सफाई होनी जरूरी है। मौजूदा समय में ट्रांसपोर्ट यार्ड में गाड़ियों की धुलाई, गाड़ियों की मरम्मत समेत अन्य काम होते हैं। 
विज्ञापन


दुकानदार मनु ने बताया कि यार्ड में गंदगी का आलम है। यहां से कंडम सामान उठाया जाए। सबसे ज्यादा परेशानी पुराने टायरों में जमा पानी से है। फॉगिंग करवाने की जरूरत है। श्रमिक शकील ने बताया कि वाहनों की मरम्मत का काम करती बार मच्छर काटते हैं। ऐसे में बुखार आना आम बात हो गई है, यहां पर दो लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। नालियों की सफाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार दीपक का कहना है कि पंखे और अगरबत्तियां जलाकर दुकानों में बैठ पाते हैं। अगर बिजली चली जाए तो अगरबत्ती के सहारे काम चलाना पड़ रहा है। बिना अगरबत्ती के दुकानों में बैठने पर मच्छर काटते हैं। 


ट्रांसपोर्ट यार्ड में फॉगिंग करवाई जाएगी। पुराने टायरों और सामान को उठाया जाएगा। साथ ही यहां पर स्प्रे करवाकर लोगों को राहत दी जाएगी। दुकानदार भी दुकानों के आगे सफाई रखें। - विनोद शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed