फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dengue disease in Jammu, total 59 people are sick in jammu

जम्मू में तेज हुआ डेंगू का डंक, अब तक 59 मामले आ चुके हैं सामने

Fri, 15 Sep 2017 09:12 PM IST
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 15 Sep 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
Dengue disease in Jammu, total 59 people are sick in jammu
अस्पतालों में डेंगू से पीड़ितों की संख्या बढ़ी

जम्मू में डेंगू का हमला जारी है। मंदिरों के शहर में चौदह नए डेंगू के पाजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ जम्मू में अब तक 52 लोग मच्छरों के डंक से पीड़ित हो चुके हैं। संभाग में अब तक 59 लोग डेंगू से पीड़ित हुए हैं, जिसमें चौदह बच्चे शामिल हैं। जीएमसी की माइक्रो बायोलाजी लेबोरेटरी में डेंगू के 208 संदिग्ध मामलों में सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। 

विज्ञापन


अस्पतालों में बुखार से पीड़ित होकर डेंगू के संदिग्ध मरीजों का पहुंचना जारी है। संभाग में अब तक आए डेंगू के मामलों में 45 वयस्क हैं। अब तक भेजे गए 550 सैंपलों में से 283 निगेटिव आए हैं। हालांकि, राहत यह है कि अभी तक किसी भी मामले में मौत नहीं हुई है। बरसात के आखिरी पड़ाव में डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 
विज्ञापन



अस्पतालों में डेंगू से पीड़ितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को भी चिकित्सा सुविधाओं में कड़ी कसरत करनी पड़ रही है। आगामी दिनों में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी होने की आशंका है। जिला स्तर के अस्पतालों से बड़ी संख्या में संदिग्ध मरीजों के सैंपलों को जीएमसी की माइक्रो बायोलाजी लेबोरेटरी में भेजा जा रहा है। इन चिकित्सा केंद्रों पर पैथालाजिस्ट की कमी बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

Dengue disease in Jammu, total 59 people are sick in jammu
Dengue - फोटो : डेमो फोटो

डेंगू के लक्षण

1. तेज़ ठंड लगती है और बुख़ार आता है
2. सिर और आंखों में तेज दर्द होता है
3. शरीर और जोड़ों में दर्द होता है
4. भूख कम लगती है
5. चमड़ी के नीचे लाल धब्बे आने शुरु हो जाते हैं

डेंगू से बचने के उपाय

1. घर के आस पड़ोस में पानी जमा न होने दें
2. कूलर,टंकी का पानी समय पर बदलते रहें
3. दरवाज़ों और खिड़कियों में जाली लगवायें
4. शरीर पर मच्छर को दूर रखने वाली क्रीम लगायें
5. शरीर पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें
6. सोते समय मच्छर दानी का प्रयोग करें
7. घर के आस पास मच्छर मारने वाली दवा का छिड़काव करवायें
8. बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed