फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dengue blast, new 173 cases

Jammu News: डेंगू ब्लास्ट... रिकॉर्ड 173 केस, जम्मू में ही 114 मामले आने से हालात और हुए खराब

विज्ञापन
dengue blast, new 173 cases
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कोरोना के बाद अब डेंगू भी तेजी से पैर पसारने लगा है। जम्मू संभाग में पहली बार शनिवार को रिकॉर्ड 173 केस सामने आए। सबसे ज्यादा 114 केस जम्मू जिले से हैं। इस साल अब तक जम्मू संभाग में 2627 मामले आ चुके हैं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि यह आधिकारिक आंकड़े हैं, अनाधिकारिक तौर पर मामलों की संख्या कहीं ज्यादा है।
वहीं, जम्मू के बाद सबसे ज्यादा 27 केस उधमपुर, कठुआ में 9, सांभा में 7, रियासी और राजौरी में तीन-तीन, डोडा और रामबन में दो दो, किश्तवाड़ और पुंछ में एक-एक आया। इसके अलावा चार ऐसे मामले हैं, जो बाहर से आए लोग हैं। दूसरी ओर, कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बीते चार दिन में मामले अचानक बढ़ने से अस्पतालों में बेड कम पड़ने की आशंका जताई जाने लगी है। हालांकि विभाग की ओर से पर्याप्त बेड बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डेंगू में जम्मू की हालत सबसे ज्यादा खराब हो चुकी है। अब तक 1855 केस आ चुके हैं। ये आंकड़े दावों की पोल खोल रहे हैं। वहीं, सबसे कम तीन मामले किश्तवाड़ में हैं। इसके अलावा कठुआ में 197 और सांभा में 186 केस सामने आ चुके हैं। चिंता की बात यह है कि कई ऐसे लोग हैं, जिसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ पानी न होने दें एकत्रित
आमतौर पर लोग घर और आसपास साफ-सफाई रख रहे हैं, लेकिन कई ऐसी जगह है जहां नजर पहुंच नहीं रही और लारवा पनप रहा है। रेफ्रिजरेटर की बैक ट्रे में जमा पानी के अंदर लारवा पैदा हो रहा है। ऐसे कई केस सामने आ चुके हैं। इसी तरह वेस्टर्न टॉयलेट शीट में जमा पानी भी डेंगू का डंक बढ़ा रहा है।
जिला केस कुल मामले
जम्मू 114 1855
सांबा 07 186
कठुआ 09 197
उधमपुर 27 216
रियासी 03 24
राजौरी 03 45
पुंछ 01 15
डोडा 02 20
रामबन 02 28
किश्तवाड़ 01 03
कश्मीर 00 15
अन्य 04 19
कुल 173 2627
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed