फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dengue alert

डेंगू मरीजों से भर रहे अस्पताल

विज्ञापन
Dengue alert
डेंगू मरीजों से भर रहे अस्पताल
विज्ञापन

जम्मू। डेंगू का डंक बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग दैनिक आधार पर 150 से 200 के बीच डेंगू के नए मामले मिलने का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अलग हैं। डेंगू से पीड़ित होने के साथ बड़ी संख्या में लोग प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम का रुख कर रहे हैं। इसके साथ बाहरी राज्यों के अस्पतालों में भी लोग डेंगू के इलाज के लिए जा रहे हैं। ऐसे संस्थानों में रोजाना बड़ी संख्या में संदिग्ध बुखार के मरीज भर्ती हो रहे हैं। इस बीच जीएमसी जम्मू में डेंगू से पीड़ित एक महिला की मौत भी हो गई है। वहीं, अब तक 11 लोग डेंगू से जान गंवा चुके हैं। हालांकि बुधवार के मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
शहर में ही दर्जनों नर्सिंग होम और निजी अस्पताल चल रहे हैं। इन दिनों ऐसे संस्थानों में सबसे अधिक डेंगू के मरीज पहुंच रहे हैं। शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित बत्रा अस्पताल में रोजाना डेंगू के संदिग्ध बुखार के 30 से 35 मरीज आ रहे हैं। अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार करीब आठ मरीजों को भर्ती भी किया गया है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रवींद्र रतन पाल ने बताया कि डेंगू के मामलों का आना अभी जारी है। लेकिन पहले से कमी आई है। इसी तरह अन्य निजी नर्सिंग होम और अस्पतालों में भी डेंगू के उपचार के लिए लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, शहर के एक निजी अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उनके पास भी रोजाना संदिग्ध बुखार के पांच से दस मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी डेंगू के मामलों में उछाल, 173 नए केस मिले
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बुधवार दूसरे दिन भी डेंगू के मामलों में उछाल आया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक चौबीस घंटे में 173 नए मामले मिले हैं, जिसमें जम्मू जिला से ही 89 मामले हैं। इसके साथ प्रदेश में कुल मामलों का आंकड़ा 5602 पहुंच गया है। जम्मू कश्मीर में मिले कुल मामलों में जिला जम्मू से ही 4356 मामलों के साथ 78 प्रतिशत डेंगू के मामले मिल चुके हैं। जिला उधमपुर 33 नए मामलों से कुल 516 के साथ दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में 526 डेंगू के परीक्षण किए गए। इसमें सांबा में 11, कठुआ में 6, उधमपुर में 33, पुंछ में 1, डोडा में 28, रामबन मं 1, किश्तवाड़ में 3 डेंगू के मामले मिले। प्रदेश में बुधवार को मिले कुल डेंगू के मामलों में 29 बच्चे और 144 वयस्क शामिल हैं। शहर के प्रमुख जच्चा बच्चा अस्पताल एसएमजीएस में दैनिक आधार पर 25 से 30 संदिग्ध बुखार के बाल रोगी पहुंच रहे हैं, जिसमें 10 डेंगू से पीड़ित मिल रहे हैं। अस्पताल में 50 बिस्तर वाला विशेष डेंगू वार्ड बाल रोगियों से भरा पड़ा है।

बाल रोग विभाग के एचओडी डॉ. जीएस सैनी के अनुसार अस्पताल में डेंगू पीड़ित बाल रोगियों की संख्या में कमी आई है, लेकिन अभी मामले पहुंच रहे हैं। वहीं, जीएमसी के मेडिसिन वार्ड सहित अन्य वार्डों में भी डेंगू के पीड़ित भर्ती किए जा रहे हैं। डेंगू मरीजों के कारण अस्पतालों में मरीजों के लिए प्लेटलेट्स की मांग भी बढ़ी है। शहर में जीएमसी, एसएमजीएस और गांधीनगर में ही कंपोनेंट लैब उपलब्ध होने के कारण प्लेटलेट्स मिल रहे हैं। इन्हीं अस्पतालों से दूसरे अस्पतालों में प्लेटलेट्स की आपूर्ति की जा रही है।
डेंगू मामले
तिथि मामले
27 अक्तूबर 57
28 अक्तूबर 135
29 अक्तूबर 126
30 अक्तूबर 106
31 अक्तूबर 58
1 नवंबर 134
2 नवंबर 173
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed