फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dengu

सांबा में डेंगू के मिले 10 नए मामले

विज्ञापन
dengu
सांबा। जिले में लगातार डेंगू के मामलों में इजाफा होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। वीरवार को डेंगू के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही मामलों का आंकडा 109 पहुंच गया है। मंगलवार को नौ मामले सामने आए थे। एक माह में 60 लोग प्रभावित पाए गए थे। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावित इलाकों में फॉगिंग के साथ ही दवाई का छिड़काव करवाया जा रहा है। साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला में डेंगू के बढ़ रहे मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। वार्ड 4 की पार्षद इंदु जम्वाल ने कहा कि जिस तेजी के साथ डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं वैसे ही रोजाना फॉगिंग व छिड़काव होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उनके वार्ड में भी वीरवार को एक मामला आया है। इसके लिए उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को वार्ड में फॉगिंग करने के लिए कहा है। जिला आस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मोहिन्द्र शर्मा ने कहा कि ओपीडी में मरीजों को बुखार खांसी होने पर सैंपल लिए जा रहे हैं। आम लोगों को भी बचाव बारे जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल में अप्रैल 2022 से 27 अक्तूबर 2022 तक 109 मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। वीरवार को 10 और मंगलवार को नौ नए मामले मिले थे। जिला अस्पताल में सैंपल लिए जा रहे हैं। यहां से कोई मरीज अन्य राज्यों में रेफर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विधि, सीएमओ, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed