{"_id":"64e90237acff30f9360a6185","slug":"dengu-cases-rise-jammu-news-c-10-jmu1037-189066-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डेंगू का डंक<bha>;<\/bha> प्रदेश में 27, सीजन में पहली बार जम्मू से 21 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डेंगू का डंक<bha>;</bha> प्रदेश में 27, सीजन में पहली बार जम्मू से 21 मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अस्पतालों में संदिग्ध बुखार के पीड़ितों की संख्या बढ़ी, निजी क्लीनिकों और अस्पतालों में भी मरीज पहुंचे
जम्मू। अगस्त के आगे बढ़ने के साथ डेंगू के डंक में उछाल आया है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 27 मामले मिले, जिसमें 21 जम्मू से हैं। इस सीजन में ऐसा पहली बार है जब इतने ज्यादा केस आए हैं। इसके साथ आंकड़ा 199 पहुंच गया। 69 प्रतिशत के हिसाब से 137 मामले जम्मू जिले से ही हैं। इनमें अधिकांश शहरी इलाकों के हैं। आशंका है कि आगामी दिनों में डेंगू तेजी से पांव पसारेगा। अस्पतालों में संदिग्ध बुखार के पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगी है। यही हाल निजी अस्पतालों और क्लीनिकों का है। बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो डेंगू के लक्षणों को नजरअंदाज कर बिना डॉक्टरी परामर्श खुद ही उपचार कर रहे हैं।
शहर की बात करें तो सरवाल, रिहाड़ी, जानीपुर, बख्शी नगर, तालाब तिल्लो, भठिंडी, त्रिकुटा नगर, गांधीनगर, शास्त्री नगर आदि इलाकों से मामले मिल रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ रक्त केंद्रों पर प्लेटलेट्स की मांग ज्यादा हो गई है। गांधीनगर अस्पताल में रोजाना 4 से 5 प्लेटलेट्स का प्रयोग हो रहा है। इसी तरह जीएमसी जम्मू में भी प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी है। विभिन्न हिस्सों में निरंतर बारिश से जलभराव के स्थलों पर लारवा पनपने से स्थिति नाजुक हो रही है। हालांकि नगर निगम सितंबर तक सभी 75 वार्डों में फागिंग के दावे कर रहा है, लेकिन तब तक डेंगू विकराल रूप धारण कर लेगा। विशेषज्ञों के अनुसार सितंबर में डेंगू मामलों के पीक पर जाने की आशंका है। पिछले साल भी प्रदेश में ऑलटाइम आठ हजार से अधिक मामले मिले थे। इस बीच शुक्रवार को सांबा में चार, कठुआ और डोडा में 1-1 डेंगू का केस मिला।