{"_id":"661f1579bbed4c687a0772b7","slug":"demonstration-on-setting-up-polling-station-at-another-place-samba-news-c-312-1-sjam1007-101040-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मतदान केंद्र दूसरी जगह स्थापित करने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मतदान केंद्र दूसरी जगह स्थापित करने पर प्रदर्शन
Wed, 17 Apr 2024 05:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
गाजिया के लोगों को दो किलोमीटर दूर गांव कोटली मिया फत्ता में जाना पड़ेगा मतदान करने
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। गांव गाजिया के ग्रामीणों का मतदान केंद्र दूसरे गांव में स्थापित करने पर ग्रामीणों ने चुनाव आयोग की गलत नीतियों के लेकर प्रदर्शन किया। गांव की पंचायत के पूर्व नायब सरपंच रूडा राम का कहना है कि कई वर्षो से गांव गाजिया में मतदान केंद्र होने पर तीन गांव लावल चक, तूतडे व गाजिया के मतदाता बनाए मतदान गाजिसा में रखा गया है। मगर गाजिया गांव के लोगों को दो किलोमीटर दूर गांव कोटली मिया फत्ता में मतदान करने के लिए जाना पड़ेगा।
उन्हाेंने कहा कि पहले उनका गांव आरएस पुरा विधानसभा क्षेत्र में था। मगर अब बिश्नाह विधानसभा में रखा गया है। गांव कृष्ण लाल, माया देवी, रतन लाल का कहना है कि उनका ब्लॉक मीरां साहिब में तहसील आरएस पुरा में होने पर गांव को बिश्नाह के साथ जोड़कर लोगों की अनदेखी की जा रही है।ग्रामीणों ने जिला आयुक्त जम्मू से मांग की है कि गांव गाजिया के मतदाताओं को गांव में स्थापित मतदान केंद्र में मतदान करवाए जाने की व्यवस्था की जाए। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।