फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demonstration in Bahu Fort due to non-availability of water, sloganeering

बाहु फोर्ट में पानी न आने पर प्रदर्शन, की नारेबाजी

विज्ञापन
Demonstration in Bahu Fort due to non-availability of water, sloganeering
जम्मू। बाहु फोर्ट में पानी नहीं आने पर लोगों ने प्रदर्शन कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। वार्ड नंबर 47 और 48 के लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग उचित कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोगों को तवी नदी से पानी भरकर और फिल्टर कर पीना पड़ रहा है। यहां तीसरे दिन पानी मिल रहा है। इससे काफी परेशानी हो रही है। विभाग जल्द से जल्द समस्या का निदान करे। काउंसलर शाम लाल बस्सन, शारदा देवी, बहादुर सिंह, डीसी मेहरा और शत्रम कलसी ने बताया कि पानी न आने पर मुश्किल हो रही है। रोजमर्रा के काम पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। विभाग को पहले भी अवगत करवाया गया था मगर अभी तक समस्या का हल नहीं हो पाया। इस कारण लोग परेशान है। आने वाले दिनों में समस्या हल नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पंपिंग स्टेशनों की हालत भी दयनीय है। टैंकों में भी लंबे समय से सफाई नहीं हो पाई है। मिट्टी जमी होने के कारण उन्हें गंदा पानी पीना पड़ रहा है। यहां पर प्राचीन मंदिर भी है। मंदिरों में भी आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed