फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demonstration, farmers, Panjoda,

Jammu News: पंजोड़ा में किसानों का प्रदर्शन, कृषि विभाग पर घटिया बीज बेचने का आरोप

विज्ञापन
Demonstration, farmers, Panjoda,
दोमाना। मढ़ विधानसभा क्षेत्र की पंजोड़ा पंचायत के किसानों ने वीरवार को कृषि विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कृषि विभाग पर घटिया बीज बेचने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव रमन भगत के नेतृत्व में किसानों ने कृषि विभाग पर खराब बीज बेचने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

पंजोड़े के सरपंच शाम लाल शर्मा ने आरोप लगाया कि मढ़ बीज केंद्रों से मिलने वाले 370 बासमती और 6444 गोल्ड बीज की गुणवत्ता खराब है। पूर्व में भी धान एवं गेहूं की फसल खराब हो चुकी है। इससे फसल की पैदावार भी कम होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बीज केंद्रों के बीजों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। रमन भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों का भला करने और इनकी आमदनी दुगनी करने के लिए काफी की जनकल्याणकारी योजनाएं लाए हैं। लेकिन कृषि विभाग को इसका असर नहीं है। किसानों की फसलें खराब होती हैं तो कृषि विभाग उसमें किसानों का ही दोष लगाते हैं कि इन्होंने फसलों की समय पर देखभाल नहीं की। जब किसानों को बीज ही खराब मिलेगा तो फसलें कैसे अच्छी होंगी। किसानों ने आरोप लगाया कि कृषि विभाग प्राइवेट एजेंसियों के साथ मिलकर घोटाले कर रहे हैं इसकी जांच की जानी चाहिए। किसानों ने आरोप लगाया है कि जब किसानों से धान और गेहूं की फसलें ली जाती है तब उनकी फसलों की जांच की जाती है। लेकिन जब किसानों को बीज दिया जाता है तब उसकी जांच क्यों नहीं होती। इस मौके पर नायब सरपंच अजय कुमार, यशपाल, गुरनाम सिंह, तरसेम लाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed