{"_id":"6875651e5c648a1cb70087eb","slug":"demonstration-against-the-mandatory-requirement-of-urdu-in-the-recruitment-of-naib-tehsildar-akhnoor-news-c-290-1-pgl1001-101028-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नायब तहसीलदार की भर्ती में उर्दू की अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नायब तहसीलदार की भर्ती में उर्दू की अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन
Tue, 15 Jul 2025 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। विधानसभा छंब के मंडल खौड़ में सोमवार को नायब तहसीलदार की भर्ती परीक्षा में उर्दू की अनिवार्यता के खिलाफ भाजपा के मंडल अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। रोष रैली भी निकाली गई जो न्यू बस अड्डा से शुरू होकर बाजार फिर एसडीएम कार्यालय पहुंची। यहां तहसीलदार खौड़ रंजीत सिंह राणा को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला सह प्रभारी मनमोहन सिंह, डीडीसी वाइस चेयरमैन सूरज सिंह, छंब के पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण लाल भगत, अखनूर के पूर्व विधायक राजीव शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश भगत, डीडीसी भूषण बराल, जिला महामंत्री शक्ति भगत, मंडल अध्यक्ष पलांवाला गीता राजपूत, मंडल अध्यक्ष खड़ाह बली बोध राज शर्मा, मंडल महामंत्री चंद्रकांत शर्मा, राम सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सिकंदर सिंह, भाजपा के युवा कार्यकर्ता संजय मन्हास उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक राजीव शर्मा और भाजपा संगठनात्मक जिला अखनूर के सह प्रभारी मनमोहन सिंह ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता युवाओं के हितों की लड़ाई में उनके साथ खड़ा है। उमर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जम्मू के युवाओं के खिलाफ लिए हुए हर फैसले को उमर सरकार जल्द वापस ले नहीं तो आंदोलन और तेज होगा। प्रदर्शनकारियों ने छंब के विधायक और सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा को पर भी निशाना साधा।