{"_id":"58bd8dcd4f1c1b1b44dc421b","slug":"demands-raised-for-amendment-in-industrial-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सरकार से नई औद्योगिक नीति में संशोधन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सरकार से नई औद्योगिक नीति में संशोधन की मांग
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 06 Mar 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक नीति में संशोधन की मांग
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्यमियों की विभिन्न कार्यों की फाइलें सरकारी दफ्तरों में धूल फांक रही हैं। क्लीयरेंस के चक्कर में उद्यमियों को सिडको, सिकाप, जिला उद्योग केंद्र और वित्त विभाग के कार्यालयों में घूमना पड़ रहा है। इसे लेकर फेडरेशन आफ इंडस्ट्री की एक बैठक सोमवार को प्रधान ललित महाजन की अध्यक्षता में हुई और इसका कड़ा विरोध जताया गया।
विज्ञापन
प्रधान ने कहा कि उक्त क्षेत्रों में फाइलों को क्लीयर नहीं किया जा रहा। उक्त विभाग वित्त विभाग के नए दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं और इसके पीछे क्या कारण है, अधिकारी इससे भलीभांति परिचित हैं। बैठक में चर्चा हुई कि 2004 औद्योगिक नीति 2014 में खत्म हो गई और दो साल के अंतराल के बाद सरकार की तरफ से मार्च 2016 में नई नीति लागू की गई, लेकिन इसके मापदंड अभी तक तय नहीं किए।
विज्ञापन
इस नीति में कई कमियां हैं, जो औद्योगिक क्षेत्र की तरक्की में परेशानियां पैदा करेंगे। इसलिए वे लोग चाहते हैं कि उद्योग मंत्री इसमें हस्तक्षेप करें और सरकार से बात करें कि इसमें संशोधन किया जाए। इसके लिए फेडरेशन ने उद्योग मंत्री को प्रस्ताव भी सौंप दिया था, लेकिन अभी तक इस पर कोई अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन