{"_id":"58b3b7754f1c1bbf568314d6","slug":"demands-again-raised-for-reservation-on-basis-of-income","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर उठी मांग, जाति नही, आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर उठी मांग, जाति नही, आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 27 Feb 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
reservation
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के पास परगवाल क्षेत्र के चिबा चक्क, रंगपुर, परगवाल मेन तथा हमीरपुर कोना में रविवार को अमर क्षत्रिय राजपूत सभा की तरफ से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा प्रधान नरेंद्र सिंह ने की। उन्होेंने कहा कि सरकार को जाति के बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज गरीबी की समस्या का सभी बिरादरियां सामना कर रही हैं। उनका कहना था कि राजपूत सभा किसी बिरादरी को मिलने वाले फायदों की विरोधी नहीं है। हर सामाजिक समूह को आगे बढ़ने का मौका मिलना ही चाहिए। लेकिन आज जाति के बजाय आर्थिक आधार को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने भी इस मसले पर जोर देते हुए कि सरकार को चाहिए कि वह इस मसले पर गंभीरता से विचार करे। आज बेरोजगारी देश में सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन इस मसले पर कोई भी पार्टी नहीं बोल रही है।
विज्ञापन
इतनी बड़ी समस्या को महज वोट बैंक की राजनीति तक सीमित कर दिया गया है। इसकी वजह से सामाजिक तनाव भी बढ़ रहा है। इसलिए सरकार को समय रहते गंभीरता पूर्वक विचार कर आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था को लागू करना चाहिए।
विज्ञापन