{"_id":"5ef877e5805c5d270232c9c5","slug":"demand-to-start-transport-service-between-srinagar-to-jammu-and-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर से जम्मू और लद्दाख के बीच परिवहन सेवा शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर से जम्मू और लद्दाख के बीच परिवहन सेवा शुरू करने की मांग
Sun, 28 Jun 2020 04:28 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 28 Jun 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीनगर से जम्मू और लद्दाख के लिए परिवहन सेवाओं का संचालन करने वाले ट्रांसपोर्टर्स ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। श्रीनगर-जम्मू-लद्दाख टैक्सी सेवा के मुखिया और ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष वसीम अशरफ भट के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में प्रदेश सरकार से उनकी गाड़ियों को फिर से शुरू करने की अनुमति देने की मांग की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वह सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। ट्रांसपोर्टर्स वर्तमान समय में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को उन्हें अपना व्यवसाय फिर से शुरू करने की अनुमति देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने हमें भगवान की दया पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे लोन की मासिक किस्त भी नहीं दे पा रहे हैं। सरकार या तो हमारे वाहनों को आग लगा दे या फिर हमें इजाजत दे। एसोसिएशन के सदस्य मुदासिर अहमद ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एसआरटीसी बसों की गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति है, लेकिन निजी ट्रांसपोर्टरों को नहीं। एसोसिएशन ने उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू और अन्य उच्च अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।