फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand to reopen the Great Lakes of Sonamarg

Jammu News: सोनमर्ग के ग्रेट लेक्स को फिर से खोलने की मांग

विज्ञापन
Demand to reopen the Great Lakes of Sonamarg
ट्रेकर्स ने उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की
विज्ञापन

लोकप्रिय स्थलों के पहुंच मार्ग बंद होने से आजीविका हो रही प्रभावित
संवाद
गांदरबल। सोनमर्ग क्षेत्र के स्थानीय ट्रेकर्स ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से ग्रेट लेक्स ट्रेकिंग रूट गाडसर, कृष्णसर, विशनसर, सतसर और गंगबल को फिर से खोलने की मांग की है। ट्रेकर्स का कहना है कि इन लोकप्रिय स्थलों तक पहुंच मार्ग के लगातार बंद होने से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। इन ट्रेकर्स में कई पर बैंकों का कर्ज है, जिसकी ईएमआई भरने में उनको अब दिक्कत आ रही है।
स्थानीय ट्रेकिंग गाइड नबील अहमद कहते हैं कि हमें ईएमआई चुकानी है और यह पीक सीज़न है। अगर सरकार हमें फिर से काम शुरू करने की अनुमति नहीं देती है, तो हममें से कई लोग अपनी बैंक की किस्तें नहीं भर पाएंगे। पहलगाम क्षेत्र में हुई आतंकी घटना के बाद प्रतिबंध लगा दिए गए थे, जिसके कारण कई ट्रेकिंग रूटों पर आवाजाही अस्थायी रूप से बंद हो गई थी। हालांकि कुछ जगहों को हाल ही में फिर से खोल दिया गया है, लेकिन ग्रेट लेक्स के कई महत्वपूर्ण गंतव्य अभी भी बंद हैं।
विज्ञापन

ट्रेकर्स ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर इस मामले को सुलझाने की अपील की है। उनका कहना है कि हम प्रशासन से हमारी वित्तीय स्थिति को समझने और जल्द से जल्द ट्रैकिंग रूट को खोलने का आग्रह करते हैं। बता दें कि ग्रेट लेक्स ट्रेक कश्मीर के सबसे दर्शनीय और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण ट्रेल्स में से एक है, जो हर मौसम में पर्यटकों और साहसी लोगों को आकर्षित करता है। पर्यटन सचिव यशा मुद्गल ने आश्वासन दिया है कि कई जगहों को चरणबद्ध तरीके से सुरक्षा की समीक्षा करने के बाद खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed