फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand to increase scholarship amount

पीएचडी एमफिल स्कालरशिप में बढ़ोत्तरी की मांग

Sun, 28 Dec 2014 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 28 Dec 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
demand to increase scholarship amount

जम्मू विश्वविद्यालय के स्कालरों की बैठक हुई जिसमें पीएचडी व एमफिल स्कालरशिप में बढ़ोत्तरी करने की मांग उठाई गई। इस बैठक की अध्यक्षता जम्मू यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कालर एक्सक्यूटिव एसोसिएशन (जुरसा) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने की। इस बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के पीएचडी व एमफिल शोध छात्रों की समस्याओं को उजागर किया गया जिसमें प्रमुखता से छात्रवृत्तियों के बारे में निराशा व्यक्त की गई।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग उठाते हुए स्कालरों ने कहा कि जम्मू यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा एमफि ल वपीएचडी स्कालरशिप में बढ़ोत्तरी की जाए। इस बैठक के दौरान स्कालरों का कहना था कि पीएचडी स्कालरों को पांच हजार तक छात्रवृत्ति मिलती है जिसमें वृद्धि कर 15 हजार की जाए ताकि स्कालरों को रिसर्च वर्क करने में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


वहीं, एमफिल स्कालरों को जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से मिलनेवाली 3200 छात्रवृत्ति में बढ़ोत्तरी होनी चाहिए और इसे बढ़ाकर 12 हजार करने की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन से की गई। दूसरी ओर, जम्मू यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, प्राध्यापकों के पद खाली पड़े हुए हैं जबकि दफ्तरों में भी नान टीचिंग स्टाफ के कई पद खाली पड़े हुए हैं जिन्हें जल् द से जल्द भरने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कालरों ने कहा कि जो जम्मू यूनिवर्सिटी के पढ़ेलिखे होनहार विद्यार्थी यहां से पास आउट हुए हैं, उन्हें यूनिवर्सिटी में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्त करने की दिशा में विचार करना चाहिए ताकि बेरोजगार पढ़े लिखे युवकों को कैरियर के साथ विश्वविद्यालय की सेवा करने का मौका मिल सके।


इसके अलावा सेल्फ अटेस्टेशन की प्रक्रि या जम्मू यूनिवर्सिटी में नहीं लागू हो सकी है जिसे जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए क्योंकि लगातार फार्म अटेस्टेशन के लिए लंबी कतारों में विद्यार्थी अपने समय बर्बाद करते नजर आते हैं। बैठक में बिक्रम मदयाल, सन्नी बब्बर, मंजूर अहमद, बरकत अली, गोपाल सिंह, कयूम मलिक  व जुल्फी सिंह आदि स्कालर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed