फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand, shikara operators, provide wood, Maansbal

Jammu News: मानसबल के शिकारा संचालकों ने नावों के लिए सरकार से मांगी लकड़ी

विज्ञापन
Demand, shikara operators, provide wood, Maansbal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गांदरबल। मानसबल के शिकारा संचालकों ने नावों की मरम्मत और निर्माण के लिए सरकार से लड़की देने की मांग की है। नाविकों के अनुसार, केवल देवदार की लकड़ी ही इन कार्यों के लिए उपयुक्त है। सहायता के लिए सरकार से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्या नहीं सुनी जा रही। नाविक अब्दुल कयूम डार ने कहा, सरकार से नाव की मरम्मत के लिए लकड़ी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, क्योंकि हमारी आजीविका प्रभावित हो रही है। वर्तमान में झील में 80 शिकारा चल रहे हैं, जिनमें से प्रत्येक को अलग-अलग स्तर के रखरखाव की जरूरी है। नाविक बशीर बाबा ने कहा, हम पर्यटकों के आगमन का बेसब्री से इंतजार करते हैं और अपने बेड़े का विस्तार करके हम इस पेशे को आगे बढ़ा सकते हैं, लेकिन इसके लिए सरकार से मदद की जरूरत है। स्थिति की गंभीरता को स्वीकार करते हुए मानसबल विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अधिकारी गुलाम मोहम्मद भट ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा, नाविकों को देवदार की लकड़ी की आवश्यकता को समझते हुए इस मामले को प्रभागीय वन अधिकारी के समक्ष उठाया है। प्रक्रिया शुरू हो गई है और उम्मीद है कि एक महीने के भीतर लकड़ी उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed