फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand mobile tower, samba news

टूटी सड़कें ठीक कराने और मोबाइल टावर लगाने की मांग

विज्ञापन
demand mobile tower, samba news
ज्यौड़ियां। उपजिला खौड़ के गांव लोअर कलह तथा अप्पर कलह के लोगों ने जम्मू-पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा से मिलकर समस्याएं उठाईं। ग्रामीणों ने दोनों गांवों में मोबाइल सिग्नल नहीं मिलने की परेशानी बताई और मोबाइल टावर लगाने की मांग की। साथ ही लोअर कलह से खड़ाह, कानी टक्की (बरडोह) से बरडोह कॉलोनी, बरडोह से मोहल्ला बरूटिवाला, बरडोह से मोहल्ला लदयाल, बरडोह से मोहल्ला उप्पल, जोगवां से वार्ड नंबर 4, जोगवां से वार्ड नंबर 5, बरडोह से मोहल्ला जनयाल, मन्ना से मोहल्ला लम्मीपैली और अन्य लिंक सड़कों की खस्ता हालत से अवगत कराया। उन्होंने इन सड़कों पर तारकोल डालने को कहा।
विज्ञापन

इस पर सांसद ने मौके पर ही एक्सईएन पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिया कि गांव मे एईई को भेज कर सभी खराब सड़कों को ठीक किया जाए। साथ ही मोबाइल कंपनी के मार्केटिंग हेड अजय खजूरिया सें सम्पर्क कर उन्हें लोगों की समस्या बताई और जल्द से जल्द मोबाइल टावर लगाने को कहा। इस मौके पर ग्रामीण खेम राज बराल, पंच वरयाम चन्द, पंच सतपाल अप्पर कलह, वरिष्ठ समाज सेवक बाबू गीटन राम, मंगा राम मास्टर, अश्विन कुमार और अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed