{"_id":"6120187c8ebc3e7a17772158","slug":"demand-jammu-news-jammu-city-news-jmu2419505158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर बटालियन की भर्ती में डोमिसाइल सर्टिफिकेट को मान्यता दे पुलिस: सुखनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर बटालियन की भर्ती में डोमिसाइल सर्टिफिकेट को मान्यता दे पुलिस: सुखनंदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के पंचायती राज सेल के संयोजक सुखनंदन चौधरी ने उपराज्यपाल प्रशासन से अपील की है कि बॉर्डर बटालियनों में महिला कांस्टेबलों की भर्ती के लिए डोमिसाइल सर्टिफिकेट को मान्यता दी जाए। इस संबंधी जम्मू-कश्मीर पुलिस को निर्देश दिए जाएं।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में सुखनंदन चौधरी ने कहा कि बॉर्डर बटालियनों के लिए भर्ती अधिसूचना मार्च 2019 में जारी हुई थी। उस समय आवेदन करने के वालों को स्थायी नागरिकता प्रमाण पत्र आवेदन फार्म के साथ लगाने के लिए कहा गया था।
अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद स्थायी नागरिकता प्रमाण पत्र की प्रांसगिकता नहीं रह गई है। प्रदेश के पुनर्गठन के बाद डोमिसाइल सर्टिफिकेट लोगों ने बनाए हुए हैं और कई उम्मीदवारों ने ग्रांउड टेस्ट पास करने के दौरान डोमिसाइल सर्टिफिकेट जमा करवाए हैं। लेकिन पुलिस की तरफ से उन्हें अब कहा जा रहा है कि 25 अगस्त तक स्थायी नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे तभी उन्हें लिखित परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। उन्होंने कहा, पुलिस को उम्मीदवारों में बने भ्रम को दूर करने के लिए सार्वजनिक तौर पर साफ करना चाहिए कि डोमिसाइल प्रमाण पत्र मान्य होगा। उन्होंने कहा, भाजपा इस मामले को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के समक्ष भी उठाएगी ताकि उम्मीदवारों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजीव शर्मा और प्रवक्ता बलवीर राम रतन भी मौजूद रहे।