फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand

परास्नातक के तीसरे सेमेस्टर की दाखिला तिथि बढ़ाई जाए

विज्ञापन
demand
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा विभाग में निर्धारित तारीख तक दाखिला नहीं ले पाने के कारण छात्र परेशान हैं। निदेशालय ने दाखिला प्रक्रिया को बंद कर दिया है। इस कारण शनिवार को छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सहयोग से दूरस्थ शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंप कर परास्नातक के तीसरे सेमेस्टर की दाखिला तिथि बढ़ाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

हाल ही में जम्मू विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा विभाग में स्नातक तीसरे सेमेस्टर की दाखिला तिथि खत्म होने से प्रक्रिया बंद हो गई है। जानकारी नहीं होने के कारण दूरदराज इलाकों के विद्यार्थियों सहित अन्य दाखिला नहीं ले पाए हैं। शनिवार को छात्रों ने एबीवीपी के सहयोग से दूरस्थ शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंप कर समस्या से अवगत करवाया। वहीं, दाखिला तिथि बढ़ाने की मांग उठाई गई। परिषद के प्रदेश मंत्री रमणीक शर्मा ने कहा कि दाखिले के लिए छात्रों को कम समय में मिला है। दूरदराज इलाकों के छात्रों को समय पर सूचना नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

समस्या को ध्यान में रखते हुए तिथि को बढ़ाया जाए। दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में जम्मू संभाग के दस जिलों सहित कश्मीर के छात्र भी पढ़ाई करते हैं। कोरोना की वजह से विविरण पुस्तिका में निर्धारित तिथियों के अनुसार काम नहीं पा पाया है। सत्र भी देरी से शुरू हुए हैं। छात्रों को भी दाखिले, परीक्षाओं और परिणाम घोषित होने की जानकारी नहीं है। विवि की ओर से जारी होने वाली अधिसूचना भी छात्रों तक समय पर नहीं पहुंचती है। अगर उन्हें दाखिला नहीं मिलेगा तो साल बर्बाद हो जाएगा। निदेशक ने आश्वासन दिया कि बैठक में दाखिले के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed