फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand

मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू की जाए

विज्ञापन
demand
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में जल्द मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू की जाए, ताकि आरक्षित वर्ग के लोगों को आरक्षण का लाभ मिल सके। यह मांग ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ एससी, एसटी और ओबीसी फोरम ने प्रेसवार्ता में उठाई है। साथ ही उन्होंने निजीकरण के प्रति असंतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

फेडरेशन के महासचिव ओएम सुधा ने कहा कि प्रदेश में निजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इससे आरक्षित वर्ग प्रभावित होगा। यह वर्ग सरकारी नौकरियों पर ही निर्भर है। निजीकरण से इस वर्ग को परेशानी होगी। यह बात सरकार को समझनी होगी।
विज्ञापन

फेडरेशन के अध्यक्ष आरके कलसोत्रा ने कहा कि 2014 के चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट को प्रदेश में लागू करने का वादा किया था, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। जोकि चिंताजनक है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद भी आरक्षित वर्ग के लोगों को केंद्रीय नियमों के मुताबिक राहत नहीं दी जा रही है। इस समस्या के संबंध में पहले भी सरकार को अवगत करवाया गया था, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकाला है। अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में आरक्षित वर्ग के लोग आरक्षण का लाभ उठा रहे हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर में लोग वंचित हैं। फेडरेशन के सदस्यों ने सरकार से मंडल कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार आरक्षण देने और निजीकरण को बंद करने की मांग उठाई है। इस मौके पर संयुक्त सचिव शाम भसीन और मदन लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed