{"_id":"61786ba1b100f4391e4ef906","slug":"demand-jammu-city-news-jmu246657431","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के आरोपियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के आरोपियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान पर भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए युवा कांग्रेस ने प्रदर्शनी मैदान के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश के दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा राज्य के दर्जे की घोषणा नहीं करने पर भी विरोध जताया गया। रैली निकालने का प्रयास करने पर कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया, जिन्हें नावाबाद थाने से मुचलके पर छोड़ा गया।
युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदय चिब ने कहा कि पूर्व राज्यपाल के बयान से साफ है कि पूर्व गठबंधन सरकार में भ्रष्ट मंत्री शामिल थे। लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री ने ऐसे नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे नेताओं के नामों का खुलासा किया जाना चाहिए। भाजपा अपने ऐसे नेताओं को बचाने का काम कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री को पहले आत्म मंथन करके फिर भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का दावा करना चाहिए। गृहमंत्री का जम्मू कश्मीर का दौरा सिर्फ चेहरा बचाने की रणनीति है, क्योंकि कश्मीर में हालात बदतर हो चुके हैं। सरकार लोगों का दिल जीतने में विफल रही है। राज्य का दर्जा वापस देने के बजाय ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष रिकी डलोत्रा, साहिल सिंह लंगेह, लतीश शर्मा, दिव्यांश जमवाल और मनप्रीत सिंह आदि शामिल रहे।