फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand for statehood

Jammu News: जम्मू को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए स्टेट मूवमेंट का गठन

विज्ञापन
Demand for statehood
जम्मू राज्य का दर्जा दिए जाने की योजना बनाते जम्मू स्टेट मूवमेंट के पदा​धिकारी। विज्ञ​प्ति
आज महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के समक्ष पूर्ण राज्य के लिए लेंगे संकल्प
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक एवं राजनीतिक संगठनों के साथ शहर के प्रबुद्ध नागरिकों की रविवार को बैठक हुई। इसमें जम्मू को राज्य का दर्जा दिलाने की मांग पर मंथन किया गया। सोमवार को महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के समक्ष राज्य का दर्जा दिलाने का संकल्प लेंगे। इसके बाद आंदोलन की रणनीति की घोषणा की जाएगी।

सर्वसम्मति से निर्णय किया गया कि इस मांग को पूरा कराने के लिए जम्मू स्टेट मूवमेंट के नाम से लोकतांत्रिक व सांविधानिक आंदोलन चलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मूवमेंट कल्कि के संस्थापक दीपक सिंह ने बताया कि विकास, रोजगार, उद्योग, व्यापार, पर्यटन, आधारभूत ढांचे तथा प्रशासनिक प्राथमिकताओं की कमी का जम्मूवासी सामना कर रहे हैं। जम्मू के लोगों की अपेक्षाओं और क्षेत्रीय हितों को वह प्राथमिकता नहीं मिली। अब समय आ गया है कि जम्मू के लोग एकजुट होकर राज्य के दर्जे की मांग को संगठित और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं। सभी संगठनों ने एक साझा मंच पर आकर लोकतांत्रिक एवं सांविधानिक तरीके से संयुक्त आंदोलन शुरू करने का संकल्प लिया। बैठक में यह भी निर्णय किया गया कि विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, कर्मचारी, युवा एवं अन्य संगठनों के साथ बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय करेंगे। बैठक में मनीष सैनी, अजय सैनी, राजदेव सिंह, डॉ. सुशील भोला, करनैल चंद, अनीता ठाकुर, पीके गंजू, मुकेश सिंह, अमन रैना, अर्जुन सिंह पलवल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed